Samsung यूजर्स हो जाएं खुश, Galaxy AI को मिले ये पांच कमाल के फीचर्स Samsung Galaxy AI features get upgrade as brand adds some more capabilities, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Samsung यूजर्स हो जाएं खुश, Galaxy AI को मिले ये पांच कमाल के फीचर्स

साउथ कोरियन टेक ब्रैंड Samsung की ओर से नया Galaxy S25 लाइनअप लॉन्च किया गया है। इसके अलावा Galaxy AI को अपग्रेड मिला है और नए फीचर्स इसका हिस्सा बनेंगे।

Thu, 23 Jan 2025 04:24 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Samsung यूजर्स हो जाएं खुश, Galaxy AI को मिले ये पांच कमाल के फीचर्स

टेक ब्रैंड सैमसंग का नया फ्लैगशिप लाइनअप Galaxy S25 सीरीज लॉन्च कर दी गई है और इसमें तीन स्मार्टफोन शामिल हैं। नए Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। कंपनी के फ्लैगशिप फोन्स में Galaxy AI फीचर्स का सपोर्ट मिलता है और अब पांच नए AI फीचर्स सैमसंग फोन्स का हिस्सा बने हैं। सबसे पहले लेटेस्ट फ्लैगशिप लाइनअप का हिस्सा बनाए गए इन डिवाइसेज को लेटेस्ट AI फीचर्स मिलेंगे और बाद में इन्हें अन्य सैमसंग फोन्स का हिस्सा बनाया जा सकता है।

नए Galaxy AI फीचर्स की लिस्ट में खास विजेट्स के अलावा ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आप इनके बारे में नीचे पढ़ सकते हैं।

Now Brief

अपडेट के बाद Galaxy AI में एक नया विजेट Now Brief नाम से शामिल किया गया है। यह विजेट यूजर्स को स्मार्टफोन की लॉक स्क्रीन पर जरूरी जानकारी और शेड्यूल की जानकारी देगा। उदाहरण के लिए, इसमें लाइव स्कोर और मौसम के हाल जैसी जानकारी मिलेगी और यूजर्स इसे कस्टमाइज भी कर सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Galaxy S25 सीरीज पर ₹21000 तक का फायदा, Samsung फोन्स की प्री-बुकिंग शुरू

Smart Things

सैमसंग की ओर से स्मार्ट थिंग्स को अपडेट किया गया है, जो एकसाथ ढेरों स्मार्ट डिवाइसेज को कंट्रोल करने का विकल्प देता है। अब यूजर्स ना सिर्फ अपने फोन से ही घर में लगे स्मार्ट डिवाइसेज को कंट्रोल या ऑपरेट कर सकेंगे, बल्कि उन्हें बिजली का बिल बचाने के लिए जरूरी टिप्स दिए जाएंगे।

Find Photo

किसी फोटो को सर्च करने के लिए देर तक स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं होगी और खास AI फीचर के चलते अब बोलकर भी फोटो सर्च किया जा सकेगा। इसके अलावा टेक्स्ट कमांड्स देकर भी फोटो खोजने का विकल्प मिलने लगा है। उदाहरण के लिए, अगर आपको किसी बीच पर आपकी फोटो खोजनी है तो 'me on beach' लिखना या बोलना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Samsung यूजर्स को करना होगा भुगतान, अगले महीने आ सकते हैं AI सब्सक्रिप्शन प्लान

AI Suggestion

Galaxy AI अब पहले के मुकाबले ज्यादा इंटेलिजेंट हो गया है और यूजर्स के बिहेवियर को समझ सकता है। AI Suggestions की बात करें तो इसके चलते Galaxy AI यूजर के पूछे जाने से पहले ही उसके यूजेस के हिसाब से ऐप्स और सेटिंग्स के बारे में सुझाव देता है। इतना ही नहीं, यह सिंपल साइन्स यूज करके बेहतरीन विजुअल्स दिखा सकता है।

Direct Transcript Summary

नया फीचर नोट्स, लेक्चर्स और लंबे कन्वर्सेशंस को कॉम्पैक्ट समरी में आसानी से बदल सकता है। यह फीचर यूजर्स को पूरे नोट्स को विस्तार से पढ़ने की जरूरत खत्म कर देती है, जिससे वे केवल एक छोटी सी समरी की मदद से ही पूरी जानकारी पा सकते हैं। इससे समय की बचत होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।