शुरू हुई Samsung की ब्लैक फ्राइडे सेल, Smartwatch और Earbuds पर मिल रही 12,000 रुपये तक की छूट Samsung Announced Black Friday Sale Offer Galaxy smartwatches and earbuds at massive 12000 rupees discount, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

शुरू हुई Samsung की ब्लैक फ्राइडे सेल, Smartwatch और Earbuds पर मिल रही 12,000 रुपये तक की छूट

Samsung Black Friday Sale: सैमसंग की ब्लैक फ्राइडे सेल शुरू हो गई है। इस सेल में स्मार्टवॉच और ईयरबड्स पर 12000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। ये डिस्काउंट यूजर्स को कैशबैक के रूप में दिया जा रहा है।

Thu, 21 Nov 2024 06:01 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
शुरू हुई Samsung की ब्लैक फ्राइडे सेल, Smartwatch और Earbuds पर मिल रही 12,000 रुपये तक की छूट

Samsung Black Friday Sale: भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग की ब्लैक फ्राइडे सेल शुरू हो गई है। इस सेल में सैमसंग के लेटेस्ट गैलेक्सी वियरेबल्स पर बम्पर डिस्काउंट मिल रहा है। इस सेल में स्मार्टवॉच और ईयरबड्स पर 12000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। ये डिस्काउंट यूजर्स को कैशबैक के रूप में दिया जाएगा। इसके साथ ही सैमसंग इन लेटेस्ट स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को खरीदने वालों को 10,000 तक का अपग्रेड बोनस मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स सेल में 24 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं। डिटेल में आपको बताते हैं किस प्रोडक्ट पर कितने रुपये की छूट

Samsung Galaxy Watch Ultra

यह वॉच टाइटेनियम-ग्रेड फ्रेम के साथ आने वाली गैलेक्सी वॉच पर 12,000 रुपये तक का कैशबैक और 10,000 रुपये का अपग्रेडेड बोनस मिलेगा। वॉच के साथ आपको 24 महीने की नो-कास्ट EMI का ऑप्शन भी मिलेगा। Galaxy Watch Ultra की कीमत 59,999 सैमसंग की साइट पर रुपए है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:120Hz डिस्प्ले, Aura Light, 32MP सेल्फी कैमरा के साथ आया Vivo का फोन, कीमत इतनी

इस वॉच में 1.5-इंच की सुपर AMOLED ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले मिलता है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 3,000 nits है। यह 10ATM वाटर रेजिस्टेंस भी प्रदान करती है। इसमें 590mAh की बैटरी है। गैलेक्सी वॉच लाइनअप में इसकी बैटरी लाइफ सबसे लंबी है, जो पावर-सेविंग मोड में 100 घंटे तक और एक्सरसाइज पावर-सेविंग मोड में 48 घंटे तक की बैटरी लाइफ देती है।

Samsung Galaxy Buds3 Pro

Galaxy Buds3 Pro को ब्लैक फ्राइडे सेल में से खरीदने पर आपको 5000 रुपये तक का कैशबैक मिल जाएगा। इसके साथ ही आप फोन को 24 महीने की नो-कास्ट EMI पर खरीद सकते हैं। बड्स 3 प्रो में 10।5mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिया है। बड्स 3 प्रो में दोनों ईयरबड्स में 53mAh की बैटरी मिलती है और चार्जिंग केस में 515mAh की बैटरी है।

ANC बंद होने पर 7 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने का दावा है। बड्स 3 प्रो केस के साथ 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ और ANC चालू होने पर 26 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। दोनों ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी और कोडेक सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही ब्लैक फ्राइडे सेल्स के तहत आपको सैमसंग गैलेक्सी वॉच7, बड्स3 और गैलेक्सी बड्स एफई पर भी छूट मिल जाएगी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8,499 रुपये में खरीदें 108MP कैमरा, 16GB रैम वाला गजब फोन, फिर से शुरू हुई सेल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।