Jio यूजर्स सावधान! लंबे समय से रिचार्ज नहीं किया तो हमेशा के लिए बंद होगा नंबर, सिर्फ ₹11 खर्च कर 90 दिन चलाएं फोन Reliance Jio SIM Deactivation Rule Here are Cheapest Plan keep your number starts with just 11 rupees, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Jio यूजर्स सावधान! लंबे समय से रिचार्ज नहीं किया तो हमेशा के लिए बंद होगा नंबर, सिर्फ ₹11 खर्च कर 90 दिन चलाएं फोन

रिलायंस जियो लंबे समय से इनएक्टिव SIM कार्ड को डीएक्टिवेट कर रहा है। अगर आप सिर्फ इनकमिंग या OTP के लिए नंबर इस्तेमाल करते हैं और रिचार्ज नहीं करते तो आपका नंबर बंद हो सकता है।

Mon, 27 April 2026 11:17 AMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
Jio यूजर्स सावधान! लंबे समय से रिचार्ज नहीं किया तो हमेशा के लिए बंद होगा नंबर, सिर्फ ₹11 खर्च कर 90 दिन चलाएं फोन

अगर आपके पास Reliance Jio सिम यूजर है तो आपके लिए जरूरी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Jio अब ऐसे SIM कार्ड्स पर सख्ती कर रहा है, जो लंबे समय से सिर्फ इनकमिंग कॉल के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं। पहले कई यूजर्स अपने सेकेंडरी नंबर को बिना रिचार्ज के सिर्फ OTP या इनकमिंग कॉल के लिए इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब इस तरह के SIM को कंपनी धीरे-धीरे डीएक्टिवेट कर रही है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि उनका नंबर बिना किसी पहले से चेतावनी या मैसेज के अचानक बंद हो गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इस तरह के कई पोस्ट सामने आई हैं।

यही वजह है कि सिर्फ इनकमिंग के भरोसे SIM चलाना अब सुरक्षित नहीं माना जा रहा। इसका सबसे आसान तरीका यह है कि समय-समय पर छोटा सा रिचार्ज कर लिया जाए, जिससे SIM में एक्टिविटी बनी रहे। इससे आपका नंबर बंद होने से बच सकता है और आपको अचानक किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि राहत की बात यह है कि आप सिर्फ 11 रुपए जैसे छोटे रिचार्ज से भी अपने नंबर को एक्टिव रख सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अलर्ट! OTP के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर, देशभर में 94% डिलीवरी अब हो रही ऐसे

11 रुपए का प्लान सबसे सस्ता तरीका नंबर बचाने का

अगर आप अपना नंबर बचाना चाहते हैं, तो 11 रुपए का छोटा सा रिचार्ज आपके काम आ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक 11 रुपए का डेटा पैक लेने पर SIM में एक्टिविटी रिकॉर्ड हो जाती है और इससे नंबर लगभग 90 दिनों तक एक्टिव रह सकता है।

Jio का 103 रुपए का प्लान में डेटा के साथ OTT का मजा

Reliance Jio का 103 रुपए वाला प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो कम कीमत में डेटा के साथ एंटरटेनमेंट भी चाहते हैं। इस प्लान में कुल 5GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होती है। खास बात यह है कि इसमें OTT बेनिफिट भी दिया जाता है। इसमें JioHotstar Mobile, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery Plus, Sun NXT और Hoichoi जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। जो भी OTT सर्विस आप चुनते हैं, उसकी वैलिडिटी 28 दिनों तक रहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब बिना गैस-बिजली के बनेगा खाना! आया सोलर चूल्हा इसमें मुफ्त में पकेगा खाना

Jio 103 रुपए का Flexi Pack

Reliance Jio का 103 रुपए का Flexi Pack उन लोगों के लिए है जो सिर्फ डेटा चाहते हैं और अतिरिक्त बेनिफिट की जरूरत नहीं है। इस प्लान में भी 5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होती है। हालांकि इसमें कोई OTT या अतिरिक्त सर्विस शामिल नहीं होती।

Jio के 189 रुपए प्लान में मिलते हैं ये फायदे प्लान

अगर आप ज्यादा कॉलिंग करते हैं और थोड़ा डेटा ही इस्तेमाल करते हैं, तो जियो का 189 प्लान प्लान आपके लिए बेहतर हो सकता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होती है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। साथ ही पूरे पीरियड के लिए कुल 2GB डेटा दिया जाता है और SMS बेनिफिट भी शामिल हो सकता है। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो अपने SIM को एक्टिव रखना चाहते हैं और कॉलिंग को ज्यादा यूज करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹5000 सस्ता हुआ Motorola का तीन 50MP कैमरे वाला सबसे पतला मिलिट्री ग्रेड फोन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।