12GB रैम, 5110mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा के साथ आया Redmi Note 14 5G, इतनी है कीमत Redmi Note 14 5G launched 5110mAh battery 12GB RAM Dust and Splash resistant, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

12GB रैम, 5110mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा के साथ आया Redmi Note 14 5G, इतनी है कीमत

रेडमी ने Redmi Note 14 Pro सीरीज के साथ Redmi Note 14 5G को भी लॉन्च कर दिया है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन, 12GB रैम और OIS के साथ 50MP Sony LYT-600 कैमरा के साथ आया है।

Thu, 26 Sep 2024 08:26 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
12GB रैम, 5110mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा के साथ आया Redmi Note 14 5G, इतनी है कीमत

Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने Redmi Note 14 Pro सीरीज के साथ Redmi Note 14 5G को भी लॉन्च कर दिया है। यह फोन नोट 13 सीरीज का सक्सेसर जिसे बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। इस फोन की खासियत इसमें मिलने वाली 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन, 12GB रैम और OIS के साथ 50MP Sony LYT-600 कैमरा है। चलिए आपको बताते हैं फोन की कीमत और इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में:

Redmi Note 14 5G की कीमत

Redmi Note 14 5G स्टारी व्हाइट, फैंटम ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर में लॉन्च हुआ है। फोन की कीमत इस तरह है:

  • 6GB + 128GB वैरिएंट: 1199 युआन (USD 171 / लगभग 14,300 रुपये)
  • 8GB + 128GB वैरिएंट: 1399 युआन (USD 199 / लगभग 16,685 रुपये)
  • 8GB + 256GB वैरिएंट: 1499 युआन (USD 213 / लगभग 17,875 रुपये)
  • 12GB + 256GB मॉडल: 1699 युआन (USD 242 / लगभग 20,260 रुपये)

 

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हो गई चांदी: Amazon फेस्टिवल सेल में ₹10,000 से कम में खरीदें 5G Smartphones

Redmi Note 14 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डिस्प्ले: Redmi Note 14 में 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100nits पीक ब्राइटनेस, HDR10+, SGS आई प्रोटेक्शन और TUv रीनलैंड सर्टिफिकेशन के साथ 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले है।

प्रोसेसर: Note 14 में हैंडसेट मीडियाटेक डाइमेंशन 7025 अल्ट्रा चिपसेट है।चिपसेट को 12GB LPDDR5x रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन बॉक्स से बाहर एंड्रॉयड 14-आधारित हाइपरओएस कस्टम स्किन को बूट करता है।

कैमरा: फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी लेंस है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 16MP का लेंस है।

बैटरी: फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,110mAh की बैटरी है।

अन्य फीचर्स: IP64 रेटिंग मिली हुई है जिससे फोन डस्ट और पानी से बच जाएगा, फोन स्टीरियो स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2min में आउट ऑफ़ स्टॉक होने वाले Lava फोन का आ रहा अपग्रेडेड वर्जन, जारी हुआ टीजर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।