7499 रुपये में खरीद लें 8GB तक की रैम वाला 5G फोन, कैशबैक भी, अमेजन की सेल में बंपर डील
8जीबी तक की रैम वाला रेडमी A4 5G अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में बेस्ट डील्स के साथ मिल रहा है। फोन की कीमत 7499 रुपये है। इसे आप कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। फोन में आपको 5160mAh की बैटरी मिलेगी।
बेहद किफायती दाम में जबर्दस्त परफॉर्मेंस वाला फोन तलाश रहे हैं, तो Redmi A4 5G एक तगड़ा ऑप्शन है। फोन 4जीबी रियल और 4जीबी के वर्चुअल रैम यानी टोटल 8जीबी तक की रैम के साथ आता है। खास बात है कि फोन अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में बेस्ट डील में मिल रहा है। फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 7499 रुपये है। सेल में फोन पर 374 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। आप इस फोन को 364 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। फोन पर कैशबैक भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

रेडमी A4 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 1600x720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.88 इंच का डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 600 निट्स का है। फोन 4जीबी रियल और 4जीबी के वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आता है। इससे फोन की टोटल रैम बढ़ कर 8जीबी तक की हो जाती है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 4s जेन 2 दे रही है। फोटोग्राफी के लिए इसमें कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दे रही है।
सेल्फी के लिए फोन में आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5160mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Hyper OS पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर कर रही है। यह फोन एफएम रेडियो फीचर के साथ आता है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, GPS + GLONASS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। रेडमी का यह फोन स्टारी ब्लैक और स्पार्कल पर्पल में आता है।
8 हजार रुपये से कम में ये भी हैं बेस्ट ऑप्शन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन