6th ऐनिवर्सरी पर इस कंपनी ने दिया यूजर्स को तगड़ा गिफ्ट, सस्ते हुए कई सारे स्मार्टफोन realme 6th anniversary sale offering top deals on bestselling devices know offer details, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

6th ऐनिवर्सरी पर इस कंपनी ने दिया यूजर्स को तगड़ा गिफ्ट, सस्ते हुए कई सारे स्मार्टफोन

रियलमी का स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी इस साल अपनी 6th ऐनिवर्सरी मना रही है। इस खास मौके पर कंपनी यूजर्स को कई जबर्दस्त ऑफर दे रही है। 9 मई तक चलने वाली इस सेल में रियलमी फोन्स को बेस्ट डील में खरीद सकते हैं।

Mon, 6 May 2024 12:58 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
6th ऐनिवर्सरी पर इस कंपनी ने दिया यूजर्स को तगड़ा गिफ्ट, सस्ते हुए कई सारे स्मार्टफोन

रियलमी के फोन्स को इंडियन यूजर्स का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यही कारण है कि कंपनी के कई फोन्स की रिकॉर्ड सेल हुई है। ऐसे में अगर आप भी रियलमी का स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी इस साल अपनी 6th ऐनिवर्सरी मना रही है। इस खास मौके पर कंपनी यूजर्स को कई जबर्दस्त ऑफर दे रही है। 9 मई तक चलने वाली इस सेल में आप रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट से रियलमी फोन्स को बेस्ट डील में खरीद सकते हैं। 

कंपनी ने बताया कि उसके ऑनलाइन स्टोर पर पिछले साल के मुकाबले इस साल टोटल सेल में 3.1 गुना का इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं, कंपनी ने यह भी कहा कि सभी ऑनलाइन चैनल को मिलाकर हुई सेल में भी ओवरऑल 43% की बढ़त हुई है। फिलहाल आइए जानते हैं इस सेल में रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जा रही कुछ जबर्दस्त डील्स के बारे में।

रियलमी 12x 5G
रियलमी के डेटा के अनुसार यह फोन एंट्री लेवल 5G बेस्टसेलर है। कंपनी ने कहा कि यह फोन पिछले साल इसी सेगमेंट में हुई फर्स्ट-डे सेल से 6.1 गुना ज्यादा बिका है। कंपनी की वेबसाइट पर यह फोन जबर्दस्त ऑफर के साथ मिल रहा है। इसके 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। सेल में आप इस फोन को 1 हजार रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। MobiKwik ऑफर में फोन खरीदने पर आपको 1500 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। फोन का कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसमें कंपनी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग दे रही है।

रियलमी P1 5G
फ्लिपकार्ट पर यह फोन 15 से 20 हजार रुपये के सेगमेंट का बेस्टसेलिंग डिवाइस बन गया है। कंपनी की वेबसाइट पर यह फोन जबर्दस्त ऑफर में मिल रहा है। फोन के 8जीबी रैम + 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट पर कंपनी 500 रुपये और 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट पर 1 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। आप इस फोन को आकर्षक नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। यह फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस है। इसमें दी गई बैटरी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 मई को आएगा 50MP कैमरे वाला नया 5G फोन, मिलेगी 6000mAh की बैटरी

रियलमी P1 प्रो
यह फोन 20 हजार रुपये से कम की कीमत में आने वाला बेस्ट कर्व्ड डिस्प्ले फोन है। आप इस फोन को कंपनी की वेबसाइट से बंपर ऑफर और डील के साथ खरीद सकते हैं। सेल में फोन के सभी वेरिएंट्स पर 1 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। MobiKwik ऑफर में आपको 1500 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। फीचर्स की जहां तक बात है, तो रियलमी के इस फोन में 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ कर्व्ड विजन डिस्प्ले दिया गया है। इसमें आपको Sony LYT-600 OIS कैमरा मिलेगा। फोन की बैटरी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।