रे-बैन के चश्मे में मिलने लगे AI फीचर्स, लाइव AI और लाइव ट्रांसलेशन दोनों का मजा RayBan Meta Smart Glasses get new Live AI and Live Translation Features, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

रे-बैन के चश्मे में मिलने लगे AI फीचर्स, लाइव AI और लाइव ट्रांसलेशन दोनों का मजा

रे-बैन के स्मार्ट ग्लासेज में दो नए AI फीचर्स शामिल किए गए हैं। इनकी लिस्ट में लाइव AI और लाइव ट्रांसलेशन फीचर्स वगैरह शामिल हैं, जिनका ऐक्सेस चुनिंदा यूजर्स को दिया जा रहा है।

Wed, 18 Dec 2024 12:23 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
रे-बैन के चश्मे में मिलने लगे AI फीचर्स, लाइव AI और लाइव ट्रांसलेशन दोनों का मजा

लोकप्रिय आईवियर ब्रैंड Ray-Ban की ओर से स्मार्ट वियरेबल्स सेगमेंट में कदम रखा गया है और Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लासेज ढेरों स्मार्ट फीचर्स ऑफर करते हैं। अब इन स्मार्ट ग्लासेज में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित नए फीचर्स मिलने लगे हैं। इन दो नए AI फीचर्स के साथ यूजर्स को रियल-टाइम वीडियो प्रोसेसिंग क्षमता और अलग-अलग भाषाओं में ट्रांसलेशन का फायदा मिलने लगा है। कुल मिलाकर अब यूजर्स चश्मे के जरिए जो भी देखेंगे, उसे AI की मदद से चश्मा प्रोसेस कर देगा।

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने Connect 2024 टेक इवेंट के दौरान भी रे-बैन ग्लासेज के लाइव ट्रांसलेशन फीचर को शोकेस किया था। इन फीचर्स को सबसे पहले मेचा अर्ली ऐक्सेस प्रोग्राम के मेंबर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। यह फीचर अभी कनाडा और अमेरिका में यूजर्स को मिल रहा है और फिलहाल इंग्लिश, स्पेनिश, फ्रेंच और इटैलियन भाषाओं में ट्रांसलेशन सपोर्ट ऑफर करता है। बाद में इसके साथ अन्य भाषाओं में भी ट्रांसलेशन का विकल्प दिया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Free में मिलने लगा AI वाला ChatGPT सर्च, बढ़ सकती हैं Google की मुश्किलें

क्या हैं ये नए आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस फीचर्स?

लाइव AI सपोर्ट: इस फीचर की मदद से आप अपने ग्लासेस के जरिए सीधे सवाल पूछ सकते हैं और तुरंत जवाब पा सकते हैं। यह फीचर वीडियो कैपेबिलिटीज के साथ काम करता है, जिससे आप अपने आसपास की दुनिया को और चीजों को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। ठीक इसी तरह आपको जो भी चीजें दिखेंगी, आप उनके बारे में जानकारी जुटा पाएंगे।

लाइव ट्रांसलेशन: अब आपको किसी विदेशी भाषा को समझने के लिए किसी डिक्शनरी या ट्रांसलेटर की जरूरत नहीं होगी। ये ग्लासेस आपके लिए रियल-टाइम में किसी भी भाषा का अनुवाद कर देंगे। इस तरह आप ना सिर्फ किसी और भाषा में लिखी चीजें पढ़ सकेंगे, बल्कि सामने वाले की बातें भी ट्रांसलेट होकर आपकी भाषा में सुनाई देंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या इंसानों को पीछे छोड़ देंगी मशीनें? जानें आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के बारे में

कंपनी का मानना है कि इन अपडेट्स के साथ अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोग आपस में कम्युनिकेट कर पाएंगे। इसके अलावा उनकी प्रोडक्टिविटी बढ़ सकेगी और वे अपने आसपास की चीजों के बारे में बेहतर ढंग से जान पाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।