सेल शुरू: ₹8799 का 5G फोन खरीदने टूट पड़े ग्राहक, मिल रहे इतने सारे ऑफर poco m6 5g airtel exclusive sale goes live check price and offers, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

सेल शुरू: ₹8799 का 5G फोन खरीदने टूट पड़े ग्राहक, मिल रहे इतने सारे ऑफर

  • POCO M6 5G Airtel Exclusive: 5G फोन खरीदने का प्लान है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। सबसे सस्ते 5G फोन POCO M6 5G Airtel Exclusive की सेल आज (10 मार्च) से शुरू हो गई है।

Sun, 10 March 2024 01:00 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
सेल शुरू: ₹8799 का 5G फोन खरीदने टूट पड़े ग्राहक, मिल रहे इतने सारे ऑफर

5G फोन खरीदने का प्लान है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। सबसे सस्ते 5G फोन POCO M6 5G Airtel Exclusive की सेल आज (10 मार्च) से शुरू हो गई है। बता दें कि यह एयरटेल एक्सक्लूसिव फोन है यानी फोन में केवल एयरटेल की प्रीपेड सिम ही काम करेगी। बता दें कि वर्तमान में यह देश का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सेल कैमरा और दमदार बैटरी के साथ आता है। फोन की कीमत 9000 रुपये से भी कम है। फोन के साथ एयरटेल कई सारे बेनिफिट भी दे रहा है। चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ…

poco m6 5g airtel exclusive price

फोन की कीमत मात्र 8799 रुपये

भारत में POCO M6 5G एयरटेल एक्सक्लूसिव फोन की कीमत 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 8,799 रुपये है। यह स्मार्टफोन विशेष रूप से फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन 10 मार्च दोपहर 12:00 बजे से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

POCO M6 5G एयरटेल एक्सक्लूसिव वेरिएंट की खरीद पर 750 रुपये तक की अतिरिक्त छूट का लाभ उठाया जा सकता है। फोन खरीदने वाले ग्राहकों को इस डिवाइस पर एयरटेल कनेक्शन का उपयोग करना होगा और लाभ प्राप्त करने के लिए 18 महीने के लिए 199 रुपये या उससे अधिक के अनलिमिटेड प्लान के साथ रिचार्ज करना होगा।

poco m6 5g airtel exclusive price

चलिए अब नजर डालते हैं POCO M6 5G Airtel Exclusive में क्या-क्या खास

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्राहकों को झटका, अब नहीं मिलेगा Unlimited नाइट डेटा, इस कंपनी ने हटाया बेनिफिट

फोन में बड़ा डिस्प्ले और हैवी रैम

फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। डिस्प्ले पर एचडी प्लस (1650×720 पिक्सेल रिजॉल्यूशन) और 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट भी मिलता है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर से लैस है, जिसे माली जी57 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। फोन में 4GB/6GB/8GB रैम के साथ 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है। फोन में 128GB/256GB स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा और बैटरी भी दमदार

फोन एमआईयूआई 14 पर काम करता है, जो एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड है। कंपनी फोन पर दो एंड्रॉयड अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट भी प्रदान करेगी। फोटोग्राफी के लिए, फोन में 50 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है। सेल्फी के लिए, फोन में 5 मेगापिक्सेल का लेंस है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच बैटरी है। हालांकि, बॉक्स में 10W का चार्जर मिलेगा। चार्जिंग के लिए, फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक भी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।