कम बजट में Oppo का धांसू 5G फोन लॉन्च, फीचर्स और कैमरा दमदार; खुश करेगी कीमत Oppo A3 5G launched in budget segment with powerful camera here is the price and features, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

कम बजट में Oppo का धांसू 5G फोन लॉन्च, फीचर्स और कैमरा दमदार; खुश करेगी कीमत

ओप्पो की ओर से बजट सेगमेंट में दमदार फीचर्स वाला नया फोन Oppo A3 5G लॉन्च किया गया है। इस फोन में अच्छे कैमरा सेटअप और डिजाइन के साथ ढेरों फीचर्स दिए गए हैं और MediaTek चिपसेट मिल रहा है।

Mon, 19 Aug 2024 03:08 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
कम बजट में Oppo का धांसू 5G फोन लॉन्च, फीचर्स और कैमरा दमदार; खुश करेगी कीमत

चाइनीज टेक कंपनी ओप्पो की ओर से बजट सेगमेंट में एक और नया फोन Oppo A3 5G नाम से पेश कर दिया गया है। नया डिवाइस हाल ही में मार्केट का हिस्सा बने Oppo A3x 5G के बाद लॉन्च हुआ है और फीचर्स के मामले में दमदार है। डिजाइन से लेकर कैमरा तक के मामले में दोनों फोन्स एकदूसरे से मिलते-जुलते हैं। बजट सेगमेंट में 5G स्मार्टफोन तलाश रहे ग्राहकों के लिए Oppo A3 5G अच्छा विकल्प बन सकता है।

इतनी रखी गई Oppo A3 4G की कीमत

ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन को केवल एक रैम और स्टोरेज कन्फिगरेशन में पेश किया है, जिसमें 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है। इसे दो कलर ऑप्शंस- ओसन ब्लू और नेबुला रेड में लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस को कंपनी वेबसाइट से खरीदा जा सकता है और इसकी कीमत 15,999 रुपये रखी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स वाला Oppo फोन सस्ते में, यहां मिल रही बड़ी छूट

ऐसे हैं Oppo A3 5G के स्पेसिफिकेशंस

Oppo A3 5G में बड़ा 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट के अलावा 1000nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा अच्छी परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है और Mali-G57 GPU दिया गया है। इस फोन में Android 14 पर बेस्ड ColorOS 14.0.1 सॉफ्टवेयर स्किन मिलती है।

डिवाइस के बैक पैनल पर 50MP कैमरा सेटअप ऑटोफोकस और LED फ्लैश के साथ दिया गया है और अच्छी लो-लाइट परफॉर्मेंस मिलती है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP पंच-होल कैमरा दिया गया है। लंबे बैकअप के लिए डिवाइस में 5100mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है और इसे 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रक्षाबंधन पर बहन को गिफ्ट करें नया फोन, ₹7000 से कम में ये सबसे स्टाइलिश मॉडल

कनेक्टिविटी ऑप्शंस के तौर पर ओप्पो फोन में WiFi 5, Bluetooth 5.3, USB टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे विकल्प दिए गए हैं। इसमें वर्चुअल रैम के साथ रैम क्षमता बढ़ाने का ऑप्शन भी मिल जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।