चीन ने कॉपी करके बनाया है Deepseek AI? अमेरिकी कंपनी ने लगाए बड़े आरोप OpenAI is reviewing allegations that chinese Deepseek used its AI models for training, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

चीन ने कॉपी करके बनाया है Deepseek AI? अमेरिकी कंपनी ने लगाए बड़े आरोप

अमेरिकी AI कंपनी OpenAI ने आरोप लगाया है कि चाइनीज Deepseek ने इसका AI ओपेन सोर्स कॉपी किया है और इसके जरिए अपने मॉडल को ट्रेनिंग दी है। OpenAI इसकी जांच कर रहा है।

Thu, 30 Jan 2025 11:47 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
चीन ने कॉपी करके बनाया है Deepseek AI? अमेरिकी कंपनी ने लगाए बड़े आरोप

चाइनीज AI स्टार्टअप Deepseek ने ग्लोबल मार्केट में हलचल तेज कर दी है और अमेरिकी मार्केट पर भी इसका बुरा असर देखने को मिल रहा है। दरअसल, अब तक टॉप पोजीशन पर रहीं AI कंपनियों को Deepseek की वजह से बड़ा झटका लगा है। यह चाइनीज AI टूल ना सिर्फ सस्ता है, बल्कि कम पावरफुल प्रोसेसर और चिपसेट पर भी आसानी से काम करता है। ऐसे में AI चिप बनाने वाली कंपनी Nvidia के शेयर भी तेजी से नीचे गिरे हैं। अब सबसे बड़ी AI फर्म्स में से एक OpenAI ने Deepseek AI पर कॉपी करने का आरोप लगाया है।

ChatGPT चैटबॉट बनाने वाली कंपनी OpenAI का दावा है कि चाइनीज कंपनियां इसकी AI टेक्नोलॉजी कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं। Deepseek को लेकर आरोप है कि इसने OpenAI का ओपेन-सोर्स इस्तेमाल किया है और इस मामले की जांच की जाएगी। हालांकि, Deepseek ने ऐसे सभी आरोप सिरे से नकार दिए हैं। बता दें, ChatGPT और Deepseek AI दोनों एक जैसे फीचर्स देते हैं लेकिन चाइनीज AI सेवा अमेरिकी मॉडल के मुकाबले कहीं ज्यादा सस्ती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चीन की छोटी कंपनी के सामने अमेरिका पस्त, दुनियाभर में नए ऐप की चर्चा

मामले की जांच कर रही हैं कंपनियां

चाइनीज कंपनियों की ओर से AI मॉडल कॉपी किए जाने से जुड़े मामले की जांच को लेकर OpenAI और इसकी पार्टनर कंपनी Microsoft ऐक्टिव को चुके हैं। यह तय किया जा रहा है कि कहीं Deepseek ने OpenAI की प्रॉपरेटरी टेक्नोलॉजी को 'distillation' टेक्निक के जरिए गलत तरह से इस्तेमाल तो नहीं किया। बीते बुधवार को OpenAI ने कहा कि इसके पास चाइनीज कंपनियों की ओर से की गईं गलत प्रैक्टिसेज के सबूत हैं।

OpenAI के स्पोक्सपर्सन ने कहा, "हमें पता है कि चीन में कुछ ग्रुप्स गलत तरीकों का इस्तेमाल करके एडवांस्ड अमेरिकी AI मॉडल्स को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं।" उसने कहा, "हम चेक कर रहे हैं कि Deepseek की ओर से भी हमारे मॉडल को कॉपी करने की कोशिश तो नहीं की गई और इससे जुड़ी जानकारी जल्द से जल्द शेयर करेंगे।" वैसे तो OpenAI पर भी इसके मॉडल्स को ट्रेनिंग देने के लिए बिना अनुमति या लाइसेंस के डाटा इस्तेमाल करने के आरोप लग चुके हैं लेकिन अब यह खुद चाइनीज AI ब्रैंड से पिछड़ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकुंभ 2025: यूज हो रही लेटेस्ट AI और VR टेक्नोलॉजी, देखें क्या है खास

Deepseek ने इसलिए मचाई हलचल

चाइनीज AI कंपनी का ओपेन-सोर्स लार्ज लैंग्वेज मॉडल मौजूदा OpenAI o1 मॉडल जैसे अन्य विकल्पों के मुकाबले 20 से 50 गुना तक ज्यादा अफॉर्डेबल है। इसे ChatGPT के मुकाबले बेहतर माना जा रहा है क्योंकि लॉजिकल रीजनिंग टेस्ट स्कोर रिजल्ट्स के मामले में DeepSeek ने ChatGPT और Claude AI से सात से 14 प्रतिशत तक बेहतर परफॉर्म किया है। साथ ही Deepseek कम पावरफुल प्रोसेसर्स पर भी अच्छे से काम करता है।

AI मार्केट में बेहतर विकल्प के तौर पर अपनी जगह बनाने वाले Deepseek के आने के बाद अमेरिकी मार्केट डाउन हो गया है। कई AI कंपनियां के स्टॉक्स एकदम से गिर गए हैं और मौजूदा AI कंपनियों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। साथ ही वे ओपेन-सोर्स से जुड़ी अपनी स्ट्रैटजी में भी सुधार कर रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।