भारत की रिलायंस से ChatGPT बनाने वाली OpenAI को उम्मीद, फंडिंग की तलाश में है AI कंपनी
दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टेवयर कंपनियों में से एक OpenAI ने बड़ी फंडिंग रेज करने की योजना बनाई है। कंपनी भारत में रिलायंस से भी इस फंडिंग राउंड का हिस्सा बनने की उम्मीद कर रही है।
सम्बंधित सुझाव

79% OFF

Aristocrat Oasis Plus Set of 2 Cabin & Large Size (Check in) Soft Luggage (59 cm & 79 cm) | Spacious Polyester Trolley with 4 Wheels and Combination Lock | Dazzling Blue | Unisex| 5 Year Warranty

₹3699
₹17800खरीदिये

74% OFF

Aristocrat Polyester Oasis Plus Large Size Soft Check in Spinner Luggage (79 Cm)|Spacious Polyeste Trolley with 4 Wheels and Combination Lock|Dazzling Red|Unisex| 5 Year Warranty

₹2833
₹11000खरीदिये

55% OFF

Lenovo V15 AMD Ryzen 7 7730U 15.6" (39.62cm) FHD 250 Nits Antiglare Thin and Light Laptop (Free MS Office) Lifetime (16GB/512GB SSD/Windows 11/Iron Grey/1.65 Kg) 1 Year Brand Warranty, 83CRA01SIN

₹44990
₹99999खरीदिये

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI एक बार फिर चर्चा में है, इस बार ढेर सारी फंडिंग जुटाने को लेकर इसने सुर्खियां बटोरी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो OpenAI करीब 40 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाने की तैयारी कर रही है, जिसमें कंपनी कई देशों के बड़े इन्वेस्टर्स से बातचीत कर रही है। इस फंडिंग राउंड को जापान की सॉफ्टबैंक लीड कर रही है।
सम्बंधित सुझाव

79% OFF

Aristocrat Oasis Plus Set of 2 Cabin & Large Size (Check in) Soft Luggage (59 cm & 79 cm) | Spacious Polyester Trolley with 4 Wheels and Combination Lock | Dazzling Blue | Unisex| 5 Year Warranty

₹3699
₹17800खरीदिये

74% OFF

Aristocrat Polyester Oasis Plus Large Size Soft Check in Spinner Luggage (79 Cm)|Spacious Polyeste Trolley with 4 Wheels and Combination Lock|Dazzling Red|Unisex| 5 Year Warranty

₹2833
₹11000खरीदिये

55% OFF

Lenovo V15 AMD Ryzen 7 7730U 15.6" (39.62cm) FHD 250 Nits Antiglare Thin and Light Laptop (Free MS Office) Lifetime (16GB/512GB SSD/Windows 11/Iron Grey/1.65 Kg) 1 Year Brand Warranty, 83CRA01SIN

₹44990
₹99999खरीदिये
OpenAI की इस फंडिंग योजना में सऊदी अरब का पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड (PIF), भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज और संयुक्त अरब अमीरात की MGX शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन निवेशकों में से हर कोई सैकड़ों मिलियन डॉलर का निवेश कर सकता है। इस फंडिंग का मकसद OpenAI के एडवांस्ड AI मॉडल्स के डिवेलपमेंट और कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट Stargate को तैयार करने में किया जाएगा।
आखिर क्या है स्टारगेट प्रोजेक्ट?
Stargate प्रोजेक्ट OpenAI की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग रिसोर्सेज को डिवेलप किया जाएगा जिससे भविष्य की AI टेक्नोलॉजी को ट्रेन और रन किया जा सके। कंपनी के इस कदम को AI क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा है।
इससे पहले, OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने भारत के IT मिनिस्टर से मुलाकात की थी और भारत में कम लागत वाले AI इकोसिस्टम को विकसित करने पर चर्चा की थी। इसके बाद ऑल्टमैन ने अबू धाबी स्थित निवेश कंपनी MGX से फंडिंग को लेकर बातचीत के लिए UAE जाने की योजना भी बनाई थी।
फिलहाल कोई कन्फर्मेशन नहीं
OpenAI, PIF, रिलायंस इंडस्ट्रीज, MGX और सॉफ्टबैंक की ओर से इस रिपोर्ट पर कोई ऑफीशियल कमेंट नहीं आया है। वहीं, Reuters ने भी इस खबर को लेकर कन्फर्मेशन नहीं दिया है। इसके अलावा, OpenAI Coatue और Founders Fund जैसी अन्य कंपनियों से भी कम से कम 100 मिलियन डॉलर का निवेश जुटाने की योजना बना रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी 2027 तक अतिरिक्त 17 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाना चाहती है।
अगर यह फंडिंग सफल होती है, तो यह न केवल OpenAI को टेक्नोलॉजी के मामले में और मजबूत बनाएगी, बल्कि इसे ग्लोबल AI स्पेस में और भी पावरफुल पोजीशन मिल सकती है। OpenAI की यह स्ट्रेटजी दिखाती है कि कंपनी आने वाले वक्त के लिए तैयार होना चाहती है, जिससे AI के क्षेत्र में इसकी पोजीशन बरकरार रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

साइन इन