108MP कैमरा वाला OnePlus फोन मात्र ₹15 हजार में, इस 5G मॉडल पर बंपर छूट OnePlus Smartphone with 108MP camera phone in just 15000 rupees with bank offers, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

108MP कैमरा वाला OnePlus फोन मात्र ₹15 हजार में, इस 5G मॉडल पर बंपर छूट

वनप्लस का 108MP कैमरा फोन ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। खास छूट का फायदा OnePlus Nord CE 3 Lite 5G पर बैंक ऑफर्स के साथ दिया जा रहा है।

Wed, 14 Aug 2024 02:08 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
108MP कैमरा वाला OnePlus फोन मात्र ₹15 हजार में, इस 5G मॉडल पर बंपर छूट

चाइनीज स्मार्टफोन ब्रैंड OnePlus के स्मार्टफोन भारतीय मार्कट में खूब पसंद किए जा रहे हैं और यही वजह है कि कंपनी अपने अफॉर्डेबल Nord-लाइनअप में एक के बाद एक दमदार मॉडल्स शामिल कर रही है। Nord CE4 Lite लॉन्च के बाद से ही ग्राहकों को 108MP कैमरा वाला Nord CE 3 Lite 5G पर बड़ी छूट मिल रही है और अब तो इसे 15 हजार रुपये के करीब कीमत पर खरीदने का मौका दिया जा रहा है।

सबसे कम कीमत पर OnePlus Nord CE 3 Lite 5G खरीदने का मौका ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart के अलावा JioMart पर मिल रहा है। बेस्ट-सेलर टैग के साथ लिस्टेड इस स्मार्टफोन को डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है और इसपर खास बैंक ऑफर्स का फायदा अलग से दिया जा रहा है। ग्राहक लिमिटेड टाइम डील का फायदा इस फोन पर उठा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OnePlus का लिमिटेड एडिशन फोन नए कलर में लॉन्च, 1TB स्टोरेज और 16GB रैम का मजा

ऑफर्स के साथ सबसे सस्ते में OnePlus फोन

वनप्लस ने अपने बजट स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले इस वेरियंट को Flipkart पर 16,700 रुपये और JioMart पर केवल 16,249 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स की मदद से पेमेंट की स्थिति में 10 प्रतिशत तक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

बैंक ऑफर के बाद डिवाइस की कीमत 15 हजार रुपये के करीब रह जाएगी। ग्राहकों को विकल्प के तौर पर बड़ा एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है, जिसकी वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करती है। यह फोन क्रोमैटिक ग्रे और पेस्टल लाइम कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OnePlus की स्मार्टवॉच और इयरबड्स भी लॉन्च, दोनों डिस्काउंट पर खरीदने का मौका

ऐसे हैं Nord CE 3 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस

वनप्लस फोन में 6.72 इंच का बड़ा डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है और यह 680nits की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। दमदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर दिया गया है। बैक पैनल 108MP मेन कैमरा के अलावा 2MP मैक्रो और 2MP डेप्थ सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। 16MP सेल्फी कैमरा फोन की 5000mAh बैटरी को 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।