OnePlus लाया 20 घंटे चलने वाला टैबलेट, 12GB रैम और दमदार साउंड के लिए 8 स्पीकर; इतनी है कीमत oneplus pad 4 launched in india with 13380mAh battery 12gb ram check price offer and sale date, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

OnePlus लाया 20 घंटे चलने वाला टैबलेट, 12GB रैम और दमदार साउंड के लिए 8 स्पीकर; इतनी है कीमत

OnePlus ने अपने नए टैब के तौर पर OnePlus Pad 4 को भारत में लॉन्च कर दिया है। टैबलेट 13,380mAh बैटरी पैक करता है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलता है। इस टैबलेट में 13.2-इंच का बड़ा डिस्प्ले भी है। देखें कीमत और ऑफर

Thu, 30 April 2026 01:14 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

OnePlus लाया 20 घंटे चलने वाला टैबलेट, 12GB रैम और दमदार साउंड के लिए 8 स्पीकर; इतनी है कीमत

OnePlus Pad 4 Launched in India: वनप्लस यूजर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने अपने नए टैबलेट के तौर पर OnePlus Pad 4 को भारत में लॉन्च किया गया। यह टैबलेट 13,380mAh बैटरी पैक करता है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलता है। इस टैबलेट में 13.2-इंच का बड़ा डिस्प्ले भी है, जो 3.4K रिजॉल्यूशन प्रदान करता है। टैब में पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है, जिसे 12GB तक की तेजतर्रार रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें प्रोडक्टिविटी पर फोकस करने वाले कई फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे इस टैबलेट में PC जैसी क्षमताएं मिलती है। OnePlus Pad 4 के साथ OnePlus Stylo Pro स्टाइलस भी मिलता है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह बेहतर प्रेशर सेंसिटिविटी और ज्यादा सटीकता के लिए एक बेहतर टिप देता है। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

सम्बंधित सुझाव

इतनी है OnePlus Pad 4 की कीमत, सेल में मिलेगा इतना सस्ता

भारत में OnePlus Pad 4 की कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है। यह कीमत इसके बेस वेरिएंट के लिए है, जिसमें 8GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा, यह 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 64,999 रुपये है। इस टैबलेट को दो कलर ऑप्शन - Dune और Sage Mist में लॉन्च किया गया है।

सम्बंधित सुझाव

OnePlus Pad 4 Launched in India

लॉन्च ऑफर के तहत, ग्राहक 5,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। इस डिस्काउंट के बाद, 8GB+256GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत 54,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये हो जाएगी। कंपनी सीमित समय के लिए OnePlus Stylo Pro भी मुफ्त में दे रही है, साथ ही छह महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन का विकल्प भी उपलब्ध है। OnePlus Pad 4 की बिक्री 5 मई से Amazon, Flipkart, वनप्लस इंडिया की वेबसाइट, वनप्लस स्टोर ऐप और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 मई के बाद इन Laptops पर नहीं चलेगा ChatGPT, चेक करें आपका डिवाइस शामिल है या..

चलिए एक नजर डालते हैं OnePlus Pad 4 की खासियत पर

OnePlus Pad 4 में 13,380mAh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 20 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और सात घंटे तक की गेमिंग टाइम देती है। यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। OnePlus Pad 4 में 13.2-इंच की 3.4K (3153×2048 पिक्सेल) एलसीडी स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है। डिस्प्ले में डोल्बी विजन का सपोर्ट, 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 12-बिट कलर डेप्थ भी मिलती है। यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस है, जिसके साथ 12GB तक की LPDDR5X रैम और 512GB तक की UFS 4.1 स्टोरेज को जोड़ा गया है। यह टैबलेट OxygenOS 16 पर चलता है और PC जैसी मल्टीटास्किंग सुविधाएं देता है, जैसे कि रीसाइजेबल विंडो, ड्रैग-एंड-ड्रॉप सपोर्ट और बेहतर फाइल मैनेजमेंट। यह सेकंड-स्क्रीन फंक्शनैलिटी और क्रॉस-डिवाइस कंट्रोल को भी सपोर्ट करता है। AI फीचर्स के तौर पर, इसमें AI Writer, AI Summary, AI Translate, AI Painter और AI Recorder जैसे टूल्स शामिल हैं, जिनमें रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन और समराइजेशन की सुविधा है।

दमदार साउंड के लिए, OnePlus Pad 4 में आठ-स्पीकर सेटअप दिया गया है, जिसमें चार वूफर और चार ट्वीटर शामिल हैं और इसमें स्पैटियल ऑडियो (spatial audio) सपोर्ट भी है। ब्रांड ने बेहतर हीट डिसिपेशन के लिए टैबलेट में 40,670 sqmm का वेपर चैंबर भी लगाया है। टैब में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 7 का सपोर्ट और बेहतर सिग्नल स्टेबिलिटी के लिए AI-पावर्ड स्मार्ट एंटीना सिस्टम दिया गया है। टैबलेट में मेटल यूनिबॉडी डिजाइन है, जिसकी मोटाई 5.94 एमएम और वजन 672 ग्राम है। यह बेहतर प्रोडक्टिविटी के लिए OnePlus Stylo Pro और आने वाले स्मार्ट कीबोर्ड जैसी एक्सेसरीज को भी सपोर्ट करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।