वनप्लस के नए वॉटरप्रूफ फोन में 8000mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग, प्रोसेसर भी एकदम नया OnePlus Ace 6T Charging Speed battery processor and Cooling System confirmed Ahead of Launch know details, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

वनप्लस के नए वॉटरप्रूफ फोन में 8000mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग, प्रोसेसर भी एकदम नया

वनप्लस चीन के प्रेसिडेंट Li Jie Louis ने Ace 6T की परफॉर्मेंस, चार्जिंग और डिस्प्ले के बारे में कुछ डीटेल्स को शेयर करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फोन 8000mAh की बैटरी और तगड़े प्रोसेसर के साथ आएगा।

Wed, 26 Nov 2025 06:24 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वनप्लस के नए वॉटरप्रूफ फोन में 8000mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग,  प्रोसेसर भी एकदम नया

वनप्लस अपने नए फोन- OnePlus Ace 6T इस महीने के आखिर में चीन में लॉन्च करने वाला है। इस फोन का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच वनप्लस चीन के प्रेसिडेंट Li Jie Louis ने इस फोन की परफॉर्मेंस, चार्जिंग और डिस्प्ले के बारे में कुछ डीटेल्स को शेयर करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। यह जानकारी फोन के कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट होने के बाद आई है, जिसमें इसके कलर ऑप्शन और डिजाइन को दिखाया गया था। टीजर के अनुसार यह फोन ड्यूल रियर कैमरा और ग्लास फाइबर रियर पैनल से लैस होगा। आइए डीटेल में जानते हैं कंपनी के प्रेसिडेंट ने फोन के बारे में क्या नई जानकारियां शेयर की हैं।

इन फीचर्स के साथ आएगा फोन

वनप्लस चीन के प्रेसडेंट के वीबो पोस्ट के अनुसार यह वनप्लस एस 6T स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन होगा। फोन में ऑफर की जाने वाली बैटरी 8000mAh की होगी। यह बैटरी 100 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। थर्मल्स को मेनटेन करने के लिए फोन में कंपनी नया 'Glacier Cooling System' देने वाली है, जिसका हीट डिसिपेशन एरिया काफी बड़ा होगा।

फोन में ऑफर किया जाने वाला डिस्प्ले 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन IP66 + IP68 + IP69 + IP69K डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आएगा। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए कंपनी इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर देने वाली है। वनप्लस प्रेसिडेंट ने कहा कि स्टैंडर्ड बाइपास पावर सप्लाइ के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें वनप्लस 15 वाला ही जाइरोस्कोप देखने को मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:75% तक सस्ते हुए 55 इंच वाले ये स्मार्ट टीवी, लिस्ट में सोनी और सैमसंग भी

शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए कंपनी इस फोन में Wind Chaser Gaming Kernel देने वाली है, जो 165fps गेमिंग को इनेबल कर देगा। खास बात है कि फोन में e-sports triple core प्रोसेसर भी मिलेगा। ऑनर ऑफ किंग्स के लिए यह फोन 144fps ऑफर करेगा। फोन micro-arc मेटल फ्रेम से लैस होगा और इससे इसका वेट ड्रिस्ट्रिब्यूशन 50:50 का होगा। कंपनी का यह फोन तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ग्रीन और वॉयलेट कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।