6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर के साथ अगले महीने आ रहा OnePlus का फोन OnePlus Ace 5 aka Oneplus 13R could arrive in december coming with 120Hz LTPO AMOLED display Snapdragon 8 Gen 3, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर के साथ अगले महीने आ रहा OnePlus का फोन

वनप्लस ऐस 5 उर्फ वनप्लस 13आर के बारे में लगातार डिटेल्स सामने आ रही हैं। ऐस 5 में BOE X2 8T LTPO फ्लैट स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC, 50MP का प्राइमरी कैमरा, अलर्ट स्लाइडर और 100W फास्ट चार्जिंग के लिए की बड़ी बैटरी है।

Wed, 13 Nov 2024 11:23 AMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर के साथ अगले महीने आ रहा OnePlus का फोन

वनप्लस ऐस 5 उर्फ वनप्लस 13आर के बारे में लगातार डिटेल्स सामने आ रही हैं। अब लीकर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया है कि स्मार्टफोन आखिरकार दिसंबर में चीन में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन Oneplus 13R के रूप में भारत सहित ग्लोबल मार्केट बाजारों के लिए पेश किया जा सकता है। संभवतः यह फोन जनवरी 2025 में वनप्लस 13 के साथ आता है।

OnePlus Ace 5 में मिलेंगे ये खास फीचर्स (वनप्लस 13आर)

फोनएरीना की रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि ऐस 5 में 6.78 इंच का 1.5K BOE X2 8T LTPO फ्लैट स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC, 50MP का प्राइमरी कैमरा, अलर्ट स्लाइडर और 100W फास्ट चार्जिंग के लिए 6500mAh की बड़ी बैटरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये है Vivo का सबसे सस्ता OIS कैमरे वाला फोन, हिलने पर भी Blur नहीं होगी फोटो

वनप्लस 13R में एक ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर से जुड़ा हुआ है। वनप्लस 13R में भी वनप्लस 13 फोन के समान 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा रहेगा। OnePlus Ace 5 के Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होने की संभावना है। Ace 5 में 100W डुअल-सेल रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात भी कही गई थी। इसमें सिरेमिक बिल्ड और एक फ्लैट डिस्प्ले होने का इशारा भी दिया गया था।

OnePlus Ace 5 Pro के फीचर्स

वनप्लस ऐस 5 प्रो में एक टेलीफोटो कैमरा मिलना चाहिए। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC, 6300mAh तक की बैटरी होनी चाहिए। बता दें कि अभी तक OnePlus ने इन दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स को लेकर चुप्पी बनाई रखी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹2000 धड़ाम हुआ Anti-Shake 50MP कैमरा, 20min में फुल चार्ज होने वाला OnePlus फोन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।