यहां LIVE देखें OnePlus 15 का लॉन्च, कल आ रहा दुनिया का सबसे शक्तिशाली प्रोसेसर वाला फोन
OnePlus 15 Launch Live: वनप्लस अपने सबसे शक्तिशाली स्मार्टफोन OnePlus 15 को कल यानी 13 नवंबर को भारत समेत अन्य बाजारों में लॉन्च करेगा। अगर आप वनप्लस 15 को लॉन्च होते हुए लाइव देखना चाहते हैं, तो आप कंपनी के यूट्यूब चैनल पर इसे देख सकते हैं। यहां हमने यूट्यूब का लिंक दिया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

OnePlus 15 Launch Live: वनप्लस अपने सबसे शक्तिशाली स्मार्टफोन OnePlus 15 को कल यानी 13 नवंबर को भारत समेत अन्य बाजारों में लॉन्च करेगा। दावा है क यह भारत का पहला फोन होगा जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होगा। चीन में इसे 27 अक्टूबर को लॉन्च किया जा चुका है। फोन की माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव हो चुकी है, जिससे हिंट मिलता है कि लॉन्च के बाद इसे वनप्लस इंडिया वेबसाइट के साथ अमेजन पर बेचा जाएगा। अमेजन माइक्रोसाइट ने फोन के कुछ खास फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है। यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ G2 वाई-फाई चिप और टच रिस्पॉन्स चिप के साथ आएगा। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन 1.15 एमएम मोटे बेजेल्स, सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट, 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 7300mAh की बैटरी के साथ आएगा। भी होगी, जो इसके चीनी समकक्ष के समान है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
यहां देखें लाइव इवेंट
अगर आप वनप्लस 15 को लॉन्च होते हुए लाइव देखना चाहते हैं, तो आप कंपनी के यूट्यूब चैनल पर इसे देख सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने यूट्यूब का लिंक दिया है। इसके अलावा, कंपनी के वेबसाइट पर भी लाइव इवेंट देख सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
भारत में कल होगा लॉन्च, कीमत लीक
वनप्लस 15 भारत में 13 नवंबर को शाम 7 बजे लॉन्च होने वाला है और उसी दिन रात 8 बजे से अमेजन और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर यह बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन की भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन देश में इसकी शुरुआती कीमत ऑनलाइन सामने आ गई है। रिलायंस डिजिटल की वेबसाइट पर लिस्टिंग से भी फोन की कीमत लीक हो गई है। लिस्टिंग के अनुसार, भारत में वनप्लस 15 की शुरुआती कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 72,999 रुपये बताई जा रही है। अगर यह कीमत सही साबित होती है, तो वनप्लस 15 कंपनी का अब तक का सबसे महंगा नॉन-फोल्डेबल स्मार्टफोन बन जाएगा। हालांकि, कंपनी स्मार्टफोन की कीमत कम करने के लिए लॉन्च ऑफर की घोषणा कर सकती है।

ग्राहकों के लिए ऑफर
- वनप्लस 15 लॉन्च के तुरंत बाद 13 नवंबर, 2025 को रात 8:00 बजे IST से ओपन सेल में उपलब्ध होगा। यह फोन 13 नवंबर से 16 नवंबर तक, एक स्पेशल बंडल ऑफर के तहत उपलब्ध होगा, जिसमें ग्राहकों को फोन के साथ फ्री OnePlus Nord Buds मिलेगा।
- वनप्लस अपने लॉयल ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का स्पेशल ट्रेड-इन क्रेडिट दे रहा है, जो 13 नवंबर से पहले बिक्री महीने के अंत तक मान्य है, जिसे मौजूदा ग्राहकों को अपग्रेड के लिए प्रोत्साहित करने के लिे दिया जा रहा है।
- फोन ऑफलाइन रिटेल पार्टनर जैसे वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स, बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ-साथ Amazon.in, वनप्लस स्टोर ऐप, OnePlus.in पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
चीन में इतनी है कीमत
चीन में, फोन की कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 3,999 युआन (लगभग 50,000 रुपये), 16GB+256GB वेरिएंट के लिए 4,299 युआन (लगभग 53,000 रुपये), 12GB+512GB वेरिएंट के लिए 4,599 युआन (लगभग 57,000 रुपये), 16GB+512GB वेरिएंट के लिए 4,899 युआन (लगभग 61,000 रुपये) थी। फोन के टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल, जिसमें 16GB रैम और 1TB स्टोरेज, की कीमत 5,399 युआन (लगभग 67,000 रुपये) है। चीन में यह फोन में एब्सोल्यूट ब्लैक, मिस्टी पर्पल और सैंड ड्यून जैसे कलर्स में उपलब्ध है।
हम वनप्लस 15 के बारे में पहले से ही कई चीजें जानते हैं, क्योंकि कंपनी पहले ही माइक्रोसाइट के माध्यम से इसके कई स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा कर चुकी है, जिससे यह इसके चीनी वर्जन के समान ही लगता है।
चलिए एक नजर डालते हैं OnePlus 15 में क्या-क्या खास होगा
वनप्लस 15 में चीनी वेरिएंट की तरह ही 1.15 मिमी मोटे बेजेल्स के साथ आएगा। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट के जरिए खुलासा किया है कि यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग के साथ आएगा। इसमें एक नए डिजाइन वाला चौकोर रियर कैमरा भी होगा।
चीन में उपलब्ध वनप्लस 15 में 6.78 इंच की थर्ड जेन की BOE फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज तक है और इसका रिजॉल्यूशन 1.5K (1272x2772 पिक्सेल) है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 1800 निट्स है, टच सैंपलिंग रेट 330 हर्ट्ज तक है और पिक्सेल डेनसिटी 450 पीपीआई है। स्क्रीन 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और 1.07 बिलियन कलर्स को भी सपोर्ट करती है। इसमें भी 1.5K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलने की पुष्टि हुई है, जो 165 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट प्रदान करती है।
जैसा कि ऊपर बताया गया है, वनप्लस 15 भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जो क्वालकॉम के ऑक्टा-कोर 3nm स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट पर चलेगा। इसके चीनी वर्जन के चिपसेट को एड्रेनो 840 जीपीयू, 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें दो परफॉर्मेंस कोर और छह एफिशिएंसी कोर हैं, जिनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 4.608 गीगाहर्ट्ज है।
भारत में, वनप्लस 15 में G2 वाई-फाई चिप और टच रिस्पॉन्स चिप भी होगी। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 के साथ आएगा। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि वनप्लस 15 में 7,300mAh की बैटरी के साथ आएगा। यह फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
वनप्लस इंडिया वेबसाइट के अनुसार, वनप्लस 15 में 50-मेगापिक्सेल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जो नए इन-हाउस डिटेलमैक्स इमेज इंजन से लैस होगा। इसके चीनी मॉडल में 24 मिमी फोकल लंबाई वाला 50-मेगापिक्सेल (f/1.8) प्राइमरी रियर कैमरा, 50-मेगापिक्सेल (f/2.0) अल्ट्रावाइड कैमरा और 50-मेगापिक्सेल (f/1.8) टेलीफोटो कैमरा है, जिससे यूजर 30 fps पर 8K रिजॉल्यूशन तक के वीडियो शूट कर सकते हैं। आगे की तरफ, फोन में 32-मेगापिक्सेल (f/2.4) सेल्फी कैमरा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

12GB/16GB RAM











