OnePlus 13R की कीमत में ₹5000 की कटौती, नया मॉडल आने से पहले सस्ता मिल रहा फोन oneplus 13r price drop by rs 5000 at amazon ahead of new oneplus 15r launched, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

OnePlus 13R की कीमत में ₹5000 की कटौती, नया मॉडल आने से पहले सस्ता मिल रहा फोन

OnePlus 15R भारतीय बाजार में 17 दिसंबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है, लेकिन नए मॉडल के आने से पहले पुराने मॉडल की कीमत में बड़ी कटौती हो गई है। हम बात कर रहे हैं OnePlus 13R की। फोन अपनी लॉन्च प्राइस से 5,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है।

Sat, 13 Dec 2025 02:55 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

प्रोडक्ट्स के सुझाव

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

OnePlus 15R भारतीय बाजार में 17 दिसंबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है, लेकिन नए मॉडल के आने से पहले पुराने मॉडल की कीमत में बड़ी कटौती हो गई है। हम बात कर रहे हैं OnePlus 13R की, जिसे OnePlus 13 के साथ जनवरी 2025 में भारत समेत अन्य बाजारों में लॉन्च किया गया था। अमेजन पर OnePlus 13R का 8GB रैम वाला बेस वेरिएंट सस्ता मिल रहा है। बैंक और अन्य ऑफर्स का लाभ लेकर इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है। फोन स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ आता और इसमें 6000mAh की बैटरी है जो 80W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 50-मेगापिक्सेल के मेन रियर कैमरा मिलता है। चलिए डिटेल में बताते हैं कितना सस्ता मिल रहा है यह नया फोन...

OnePlus 13R की कीमत में ₹5000 की कटौती, नया मॉडल आने से पहले सस्ता मिल रहा फोन

लॉन्च के समय इतनी थी कीमत

भारत में लॉन्च के समय, वनप्लस 13R की कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये थी। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये थी, जिसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज है। इसे एस्ट्रल ट्रेल और नेबुला नोयर जैसे कलर्स में लॉन्च किया गया था।

इस समय Amazon पर फोन का 12GB रैम वाला वेरिएंट 39,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट का लाभ लिया जा सकता है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत 37,999 रुपये रह जाएगी। यानी ऑफर का लाभ लेकर इसे लॉन्च प्राइस से 5,000 रुपये कम में खरीदा जा सकता है। फोन पर 37,999 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। इससे पहले की ,स्टॉक खत्म हो जाए, तुरंत ऑर्डर कर दीजिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹35,000 की महाबचत, अब आधी कीमत में लें Samsung Galaxy S24, यहां मिल रही डील

यहां से खरीदें

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

OnePlus 13R की खासियत

फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ आता है और एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 15.0 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच का फुल-एचडी प्लस एलटीपीओ डिस्प्ले है, जिसमें 93.9 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 450 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी, 4500 पीक ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन है। फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस है, जिसे 16GB तक रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYT-700 1/1.56-इंच प्राइमरी सेंसर है, जो OIS सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप में 2X ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सेल का S5KJN5 टेलीफोटो कैमरा और 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, फोन में 16-मेगापिक्सेल का कैमरा है।

फोन में तीन माइक्रोफोन और डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं जो OReality ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। सेफ्टी के लिए, फोन में ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और इसमें अलर्ट स्लाइडर भी है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP65 रेटेड बिल्ड के साथ आता है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी है। 206 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 161.72x75.8x8.02 एमएम है।

OnePlus के इन फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।