OnePlus 12R पर सबसे बड़ी छूट का मजा, ऑफर्स की लिस्ट देखकर झूम उठेंगे आप OnePlus 12R on biggest discount ever and these offers will make your day, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

OnePlus 12R पर सबसे बड़ी छूट का मजा, ऑफर्स की लिस्ट देखकर झूम उठेंगे आप

वनप्लस के बेहतरीन स्मार्टफोन OnePlus 12R को ग्राहक सस्ते में ऑर्डर कर सकते हैं। इस फोन पर ढेर सारे ऑफर्स का फायदा दिया जा रहा है और यह मिडरेंज प्राइस पर खरीदा जा सकता है।

Wed, 22 May 2024 06:46 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दु्स्तान
share
OnePlus 12R पर सबसे बड़ी छूट का मजा, ऑफर्स की लिस्ट देखकर झूम उठेंगे आप

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर वनप्लस की ओर से इसके प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 12R पर खास डिस्काउंट का फायदा दिया जा रहा है। इस डिवाइस को फ्लैगशिप OnePlus 12 के साथ ही ग्लोबल मार्केट का हिस्सा बनाया गया था। कंपनी के लेटेस्ट डिवाइसेज पर ज्यादातर डिस्काउंट नहीं देखने को मिलते लेकिन अब इसे सस्ते में खरीदने का अच्छा मौका मिल रहा है। इस डिवाइस को Flipkart पर प्राइस ड्रॉप मिला है।

OnePlus 12R में फ्लैगशिप मॉडल जैसे डिजाइन और कैमरा के साथ प्रीमियम फीचर्स का फायदा मिलता है। अच्छी बात यह है कि ये फोन फ्लैगशिप OnePlus 12 के मुकाबले कम कीमत पर खरीदा जा सकता है और ऑफर्स के बाद इसकी कीमत 35,000 रुपये से भी कम रह जाएगी। इस तरह फोन मिडरेंज प्राइस पर बेहतरीन डील साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपको इसपर कौन-कौन से ऑफर्स मिल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केवल ₹16000 में 108MP कैमरा वाला OnePlus फोन, ये डील मिस की तो पछताएंगे

मिल सकता है इन ऑफर्स का फायदा

OnePlus 12R को Flipkart पर अभी 36,366 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है और यह 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत है। इस तरह डिवाइस के ओरिजनल प्राइस पर 3,633 रुपये की छूट मिल रही है। बाकी ऑफर्स की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।

- ICICI नेटबैंकिंग पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट।

- HDFC क्रेडिट कार्ड से EMI लेनदेन पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट।

- HDFC डेबिट कार्ड EMI लेनदेन पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट।

- OneCard EMI और क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट।

- 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI ऑफर।

- OnePlus Watch 2 या Buds Pro 2 के साथ फोन खरीदें और 2,000 रुपये तक की बचत करें।

- 6 महीने का 100GB Google One क्लाउड स्टोरेज और 3 महीने तक YouTube Premium फ्री मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज आखिरी मौका! महज ₹18,999 में ₹27 हजार वाला OnePlus 5G फोन, चूके तो पछताएंगे

ऐसे हैं OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 12R में MediaTek Dimensity 1300 SoC प्रोसेसर के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस मिलती है। इस डिवाइस में 6.7 इंच का 120Hz रिफ्रेशरेट वाला कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा है। 16MP सेल्फी कैमरा वाले फोन में 4500mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट ऑफर करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।