7632 रुपये धड़ाम हुई 64MP बैक, 32MP सेल्फी कैमरे वाले OnePlus 12 की कीमत, खरीदने का अच्छा मौका OnePlus 12 price drops on Flipkart gets flat 7632 rupees discount get 256GB ROM 50MP camera 5400mAh Battery, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

7632 रुपये धड़ाम हुई 64MP बैक, 32MP सेल्फी कैमरे वाले OnePlus 12 की कीमत, खरीदने का अच्छा मौका

OnePlus 12 Price Drop on Flipkart: फ्लैगशिप डिवाइस फ्लिपकार्ट पर बिना किसी बैंक और एक्सचेंज छूट के 7632 रुपये सस्ता मिल रहा है। जो लोग वनप्लस 12 को कम कीमत पर खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए इस फोन को खरीदने का अच्छा मौका है।

Thu, 7 Nov 2024 11:45 AMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
7632 रुपये धड़ाम हुई 64MP बैक, 32MP सेल्फी कैमरे वाले OnePlus 12 की कीमत, खरीदने का अच्छा मौका

OnePlus 12 Price Drop: वनप्लस 12 भारी डिस्काउंट ऑफर के साथ उपलब्ध है ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर चल रही दिवाली सेल में उपलब्ध है। फ्लैगशिप डिवाइस फ्लिपकार्ट पर बिना किसी बैंक और एक्सचेंज छूट के 7632 रुपये सस्ता मिल रहा है। बता दें कि फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल आज खत्म होने वाली है। जो लोग वनप्लस 12 को कम कीमत पर खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए इस फोन को खरीदने का अच्छा मौका है। आइए वनप्लस 12 फोन की डील के बारे में डिटेल में बताएं।

OnePlus 12 पर सबसे बड़ी छूट

OnePlus 12 स्मार्टफोन के 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल को फ्लिपकार्ट पर 57,367 रुपये में बेचा जा रहा है। यह फोन 64,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। इस फोन पर बिना किसी शर्त के आप 7632 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। कस्टमर्स फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के जरिये 5% का कैशबैक मिल जाएगा। इसके अलावा नो-कास्ट ईएमआई का भी ऑप्शन दिया गया है। फोन पर कोई एक्सचेंज ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

OnePlus 12 पर बड़ी छूट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13,249 रुपये में खरीदें 108MP कैमरा, 24GB रैम वाला ये शानदार फोन, कल तक है मौका

OnePlus 12 5G में हैं कई खास फीचर्स

OnePlus के इस फोन में ग्राहकों को 6.82 इंच डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में एलटीपीओ+ पैनल है। इस पर 120Hz का रिफ्रेश रेट, 4500निट्स ब्राइटनेस मिल जाती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इस फोन पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 लगा हुआ है। यह फोन एंड्रायड 14 आधारित ऑक्सीजन ओएस पर काम करता है।

फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टा-कोर पावरफुल प्रोसेसर है। यह अब तक का सबसे तेज चिपसेट है। पावर बैकअप की बात करें तो वनप्लस 12 में 5400mAh की बैटरी है। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग और 50W का वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट शामिल है।

वनप्लस 12 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस और 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस लगाया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Nothing के इस फोन में आया बड़ा अपडेट, बेहतर हुआ कैमरा, मजेदार हुआ चलाने का अंदाज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।