अब WhatsApp पर भी दिखेंगे Instagram Reels, ऑडियो भी गायब नहीं होगा Now share instagram reels on WhatsApp Status without losing audio here is how, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

अब WhatsApp पर भी दिखेंगे Instagram Reels, ऑडियो भी गायब नहीं होगा

लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में अब यूजर्स को एक नया विकल्प दिया जा रहा है। वे आसानी से Instagram Reels अपने स्टेटस पर शेयर कर सकते हैं और ऐसा करने पर रील का म्यूजिक भी गायब नहीं होगा।

Fri, 4 April 2025 02:49 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
अब WhatsApp पर भी दिखेंगे Instagram Reels, ऑडियो भी गायब नहीं होगा

पिछले कुछ साल में Instagram रील्स वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हो चुके हैं। यूजर्स घंटों तक फीड में स्क्रॉल करते हुए रील्स देखते रहते हैं। इसके अलावा कई बार कोई रील इतनी पसंद आ जाती है कि लोग उसे अपने दोस्तों के साथ DMs में या स्टोरी में लगाकर शेयर करते हैं। एक नए अपडेट के साथ, इंस्टाग्राम ने यूजर्स को ये ऑप्शन दिया है कि वे किसी भी रील को डायरेक्ट WhatsApp Status पर भी शेयर कर सकते हैं।

दरअसल, पहले यूजर्स को ये परेशानी होती थी कि इंस्टाग्राम रील को व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाने के बाद वीडियो तो चलती थी, लेकिन उसमें आवाज नहीं आती थी। अब यह समस्या पूरी तरह से ठीक कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान! छोटी सी गलती और हैक हो जाएगा आपका WhatsApp, लाखों लोग बन रहे हैं शिकार

ये स्टेप्स फॉलो करते हुए शेयर करें इंस्टाग्राम रील

1. सबसे पहले Instagram ऐप ओपन करें।

2. अब उस Reel को ढूंढें जिसे आप शेयर करना चाहते हैं।

3. Reel के नीचे दिए गए 'शेयर' (Share) आइकन पर टैप करें।

4. अब जो विकल्प दिखाई देंगे, उनमें से WhatsApp और WhatsApp Status का ऑप्शन चुनें।

5. WhatsApp Status पर टैप करें और Reel को सीधे अपने स्टेटस में ऐड कर दें।

6. अब आपकी Reel, ऑडियो के साथ, आपके WhatsApp Status पर शेयर हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI के जरिए बन रहा है फेक आधार कार्ड, ChatGPT को लेकर नए खुलासे ने बढ़ाई परेशानी

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेहतरीन मौका लाया फीचर

नया फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो Instagram पर रील्स बनाते हैं और चाहते हैं कि उनकी रील्स ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। अब वे अपनी बनाई हुई रील्स को सीधे WhatsApp स्टेटस पर लगाकर अपने दोस्तों और जानने वालों तक भी आसानी से पहुंचा सकते हैं और उन्हें किसी एडिटिंग या डाउनलोड का झंझट करने की जरूरत भी नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।