5 नवंबर को आ रहा Motorola का सबसे सस्ता मिलिट्री ग्रेड फोन, मिलेगी 12GB रैम, 50MP कैमरा, 2.5 दिन चलेगी बैटरी Motorola cheapest military grade phone moto g67 power launch on 5 November with 12GB RAM 50MP camera 58 Hours battery, Gadgets Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Motorola cheapest military grade phone moto g67 power launch on 5 November with 12GB RAM 50MP camera 58 Hours battery

5 नवंबर को आ रहा Motorola का सबसे सस्ता मिलिट्री ग्रेड फोन, मिलेगी 12GB रैम, 50MP कैमरा, 2.5 दिन चलेगी बैटरी

Motorola जल्द भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto G67 Power लॉन्च करने जा रहा है। फोन में मिलेगा 7000mAh बैटरी, 50MP Sony सेंसर, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर और Android 15 सपोर्ट। जानिए पूरी लॉन्च डेट, फीचर्स और स्पेशल डिटेल्स।

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तानWed, 29 Oct 2025 01:47 PM
share Share
Follow Us on
5 नवंबर को आ रहा Motorola का सबसे सस्ता मिलिट्री ग्रेड फोन, मिलेगी 12GB रैम, 50MP कैमरा, 2.5 दिन चलेगी बैटरी

Moto G67 Power 5G Launch Date Confirm: Motorola ने एक बार फिर मिड-रेंज सेगमेंट में हलचल मचाने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म किया है कि Moto G67 Power भारत में 5 नवंबर 2025 को लॉन्च होने जा रहा है। यह फोन ‘Power’ सीरीज का अगला बड़ा अपग्रेड है, जो लंबी बैटरी लाइफ, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन का कॉम्बिनेशन लेकर आ रहा है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका 7000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी पैक, जो कंपनी के अनुसार 58 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। इसके साथ मिलता है Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों में बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। कैमरा सेटअप भी जबरदस्त है 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी लेंस, 8MP अल्ट्रावाइड, और 32MP 4K फ्रंट कैमरा। फोन में MIL-810H ग्रेड ड्यूराबिलिटी दी गई है। लॉन्च के बाद यह फोन Flipkart और Motorola.in पर उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें:धमाका प्लान: ₹23 रोज में 2 लोगों की रिचार्ज से छुट्टी, पाएं 110GB डेटा, FREE कॉल

Moto G67 Power की कीमत (लीक)

Moto G67 Power की आधिकारिक कीमत अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह फोन 14,999 से 16,999 रुपए के प्राइस रेंज में लॉन्च हो सकता है। लॉन्च के बाद यह फोन Flipkart, Motorola.in और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Moto G67 Power फीचर्स और स्पेक्स (लीक)

Moto G67 Power में 7000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक चार्ज में करीब 58 घंटे तक चलेगा। यानी दो दिन से ज्यादा बैकअप बिना पावर बैंक की टेंशन। फोन में 50MP Sony LYT-600 सेंसर दिया गया है जो बेहतरीन लो-लाइट परफॉर्मेंस और डिटेल्ड फोटोज़ देता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 32MP फ्रंट कैमरा भी है, जो सभी कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। ये फीचर इस प्राइस सेगमेंट में बेहद दुर्लभ है।

Moto G67 Power को पावर दे रहा है Snapdragon 7s Gen 2 SoC, जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। यह चिपसेट स्मूथ गेमिंग, हाई-परफॉर्मेंस ऐप्स और रोज़मर्रा के टास्क को बिना लैग के हैंडल करता है। Android 15 का इंटरफेस इसे और भी फास्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाता है।

फोन में 6.7-इंच FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले है, जिसे Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्शन मिली है। इसके अलावा इसमें MIL-810H सर्टिफाइड बिल्ड दी गई है, जो डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट (IP64) है। यानी फोन मजबूती के मामले में किसी भी प्रीमियम फोन से कम नहीं।

Motorola ने डिजाइन और साउंड दोनों पर ध्यान दिया है। Vegan Leather बैक फिनिश इसे प्रीमियम लुक देती है और साथ में Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर सिनेमैटिक साउंड एक्सपीरियंस देते हैं। फोन तीन Pantone-क्यूरेटेड कलर ऑप्शन में आएगा, जो इसे भीड़ से अलग बनाते हैं।

ये भी पढ़ें:Samsung लवर्स को बड़ा झटका! जल्द महंगे होने वाले हैं कंपनी के मिड-रेंज स्मार्टफोन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें