₹10 हजार से भी कम में Motorola का 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और धांसू फीचर्स Motorola 5G smartphone under 10000 rupees on Flipkart Check Moto G35 5G deal, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹10 हजार से भी कम में Motorola का 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और धांसू फीचर्स

एंट्री लेवल पर नया स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो Motorola का बजट फोन Moto G35 5G अच्छा विकल्प हो सकता है। इस डिवाइस को 10 हजार रुपये से कम कीमत पर लिस्ट किया गया है।

Wed, 1 Jan 2025 12:44 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
₹10 हजार से भी कम में Motorola का 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और धांसू फीचर्स

टेक ब्रैंड मोटोरोला के स्मार्टफोन्स भारतीय मार्केट में खूब पसंद किए जा रहे हैं और कंपनी हर सेगमेंट में यूजर्स को अच्छे कैमरा वाले फोन ऑफर कर रही है। अगर आप एंट्री-सेगमेंट में नया फोन खरीदना चाहते हैं और आपका बजट 10 हजार रुपये से भी कम है, तो Motorola G35 5G अच्छा विकल्प हो सकता है। यह डिवाइस एक दर्जन 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है और अच्छी बिल्ड-क्वॉलिटी के साथ आता है।

Motorola G35 5G स्मार्टफोन में लेटेस्ट 5G टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है और हाई-स्पीड इंटरनेट चलाया जा सकेगा। इस डिवाइस के बैक पैनल पर वीगन लेदर जैसा डिजाइन और फिनिश मिलता है। इसके अलावा यह सेगमेंट का इकलौता डिवाइस है, जो 50MP कैमरा के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी ऑफर करता है। इसमें स्मूद परफॉर्मेंस के लिए Unisoc प्रोसेसर दिया गया है। डिवाइस को Flipkart से छूट पर खरीदा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹20 हजार तक बजट में बेस्ट स्मार्टफोन, टॉप-10 लिस्ट देखकर अपने लिए चुनें सही मॉडल

Motorola G35 5G पर खास ऑफर्स

मोटोरोला स्मार्टफोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर 9,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस फोन के लिए Flipkart Axis Bank Credit Card की मदद से भुगतान करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक का फायदा मिलेगा। ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज करते हुए अधिकतम 6,800 रुपये तक एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा ले सकते हैं।

एक्सचेंज डिस्काउंट की वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है। इसे तीन कलर ऑप्शंस- ग्वावा रेड, लीफ ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक में खरीदा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केवल 500 रुपये ज्यादा में डबल स्टोरेज, ₹9000 से कम में Xiaomi का नया 5G फोन

ऐसे हैं Motorola G35 5G के स्पेसिफिकेशंस

मोटोरोला फोन में 6.72 इंच का IPS LCD डिस्प्ले 1000nits की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलता है। फोन में Unisoc T760 प्रोसेसर दिया गया है और Android 14 पर बेस्ड सॉफ्टवेयर स्किन मिलती है। डिवाइस के बैक पैनल पर 50MP मेन और 8MP सेकेंडरी सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है और 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है। Motorola G35 5G की 5000mAh बैटरी को 18W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।