जियो लाया भारत का पहला एंड्रॉयड टैग, गुम नहीं होने देगा कीमती सामान, कीमत भी कम jiotag go india first android tag launched check price and all details, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

जियो लाया भारत का पहला एंड्रॉयड टैग, गुम नहीं होने देगा कीमती सामान, कीमत भी कम

रिलायंस जियो ने भारत में अपना JioTag Go डिवाइस लॉन्च कर दिया है। दरअसल, यह एक स्मार्ट ट्रैकर है, जो आपको गुम हुए सामान की लोकेशन बताता है। कंपनी का दावा है कि यह एंड्रॉयड सपोर्ट के साथ आने वाला भारत का पहला टैग है। देखें कीमत और उपलब्धता की डिटेल

Wed, 18 Dec 2024 03:38 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
जियो लाया भारत का पहला एंड्रॉयड टैग, गुम नहीं होने देगा कीमती सामान, कीमत भी कम

सामान रखकर भूल जाते हैं या किसी कीमती सामान के खो जाने का डर है, तो जियो का नया डिवाइस आपके लिए है। दरअसल, रिलायंस जियो ने भारत में अपना JioTag Go डिवाइस लॉन्च कर दिया है। दरअसल, यह एक स्मार्ट ट्रैकर है, जो आपको गुम हुए सामान की लोकेशन बताता है। कंपनी का दावा है कि यह एंड्रॉयड सपोर्ट के साथ आने वाला भारत का पहला टैग है। JioTag Go स्लिम और कॉम्पैक्ट साइज में आता है। यह चाबियां, आईडी कार्ड, वॉलेट, पर्स, सामान, पालतू जानवर और अन्य ऐसी चीजों को खोजने और ट्रैक करने में मदद करता है जिसके खो जाने या गुम होने की संभावना है।

साफ शब्दों में कहें तो, JioTag Go एक ब्लूटूथ इनेबल ट्रैकर है जो आपके पर्सनल सामान को टैग करना और उसका पता लगाना आसान बनाता है। बता दें कि इससे पहले जियो ने iOS यूजर्स के लिए JioTag Air लॉन्च किया था, जो Apple Find My Network के साथ इंटीग्रेटेड है। चलिए एक नजर डालते हैं JioTag Go की खासियत पर…

कैसे काम करता है JioTag Go?

jiotag go india first android tag launched

जियो के अनुसार, जियोटैग गो गूगल के फाइंड माय डिवाइस नेटवर्क ऐप के साथ काम करता है, जिससे दुनियाभर में अरबों एंड्रॉयड यूजर्स आपके जियोटैग गो का पता लगाने में मदद कर सकते हैं। टैग लगातार सुरक्षित ब्लूटूथ सिग्नल उत्सर्जित करता है, जिसे अन्य एंड्रॉयड डिवाइस द्वारा पहचाना जा सकता है, साथ ही अपडेट किया गया लोकेशन गूगल फाइंड माय ऐप के माध्यम से यूजर के साथ शेयर किया जाता है। कंपनी का कहना है कि "लॉस्ट मोड" इनेबल करने से यूजर्स को ऑटोमैटिकली सूचित किया जाता है, जब टैग गूगल के फाइंड माय डिवाइस नेटवर्क के अंदर पाया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूरे एक साल फ्री में देखें Disney+ Hotstar, साथ में फ्री कॉल्स और अनलिमिटेड 5G
india first android tag jiotag go

इतनी है JioTag Go की कीमत

JioTag Go टैग 1,499 रुपये के स्पेशल लॉन्च प्राइस पर उपलब्ध है। बता दें कि इसकी ओरिजनल कीमत 2,999 रुपये है यानी यह लॉन्च ऑफर में 50 फीसदी कम में मिल रहा है। टैग एक साल की वारंटी, एक साल तक की बैटरी लाइफ वाली रिप्लेसेबल CR2032 बैटरी, एक एडिशनल बैटरी और एक डोरी के साथ आता है। इसमें आइटम खोजने में मदद करने के लिए 120dB बिल्ट-इन स्पीकर, ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी है और इसे काम करने के लिए सिम कार्ड की आवश्यकता नहीं है।

jiotag go india first android tag launched
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7,999 रुपये के पोको फोन में चलेगा केवल इस कंपनी का 5G, 19 दिसंबर को पहली सेल

जियो ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि 77 ग्राम वजनी इस स्मार्ट ट्रैकर को प्राइवेसी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जिसमें अननोन ट्रैकर अलर्ट की सुविधा है। इस चार कलर ऑप्शन्स - ब्लैक, व्हाइट, येलो और ऑरेंज कलर्स में लॉन्च किया गया है। जियोटैग गो को रिलायंस डिजिटल, अमेजन, जियोमार्ट और डिजिटल लाइफ स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।