Jio और Airtel दोनों दे रहे हैं मौका, 100 रुपये वाले प्लान में JioHotstar FREE Jio vs Airtel free JioHotstar with just 100 rupees recharge plans here is the comparision, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Jio और Airtel दोनों दे रहे हैं मौका, 100 रुपये वाले प्लान में JioHotstar FREE

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल दोनों की ओर से 100 रुपये के डाटा ओनली प्लान ऑफर किए जा रहे हैं। इन प्लान्स का चुनाव करने वालों को एक्सट्रा डाटा के साथ JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

Tue, 25 March 2025 09:18 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Jio और Airtel दोनों दे रहे हैं मौका, 100 रुपये वाले प्लान में JioHotstar FREE

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल दोनों की ओर से ही यूजर्स को एक्सट्रा डाटा वाले कुछ ऐसे प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं, जिनसे रीचार्ज करने पर JioHotstar OTT सेवा का सब्सक्रिप्शन एकदम FREE में मिल रहा है। खास बात यह है कि इस प्लेटफॉर्म पर इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का लाइव प्रसारण हो रहा है और यूजर्स क्रिकेट देखने के लिए इसका सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं। आप केवल 100 रुपये से शुरू हो रहे प्लान्स के साथ इसका ऐक्सेस पा सकते हैं।

जियो और एयरटेल दोनों ही अपने सब्सक्राइबर्स को 100 रुपये वाले रीचार्ज के साथ JioHotstar का मजा दे रहे हैं। ये डाटा ओनली प्लान्स यूजर्स को लोकप्रिय OTT सेवा का ऐक्सेस दे रहे हैं। आइए जियो और एयरटेल दोनों के 100 रुपये वाले प्लान्स की तुलना करते हैं और समझते हैं कि किस नंबर पर 100 रुपये से रीचार्ज करने में ज्यादा फायदा है। ये दोनों ही डाटा-ओनली प्लान्स हैं और किसी ऐक्टिव प्लान के साथ इनसे रीचार्ज किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio यूजर्स के मजे-मजे! एकदम FREE मिल रहा है 50GB स्टोरेज, फौरन करें यूज

Airtel का 100 रुपये वाला रीचार्ज

भारती एयरटेल सब्सक्राइबर्स को 100 रुपये वाले डाटा-ओनली प्लान के साथ 5GB एक्सट्रा डाटा दिया जा रहा है। यह डाटा 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता है। यह प्लान 30 दिनों के लिए ही JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। यूजर्स अपने मोबाइल डिवाइसेज पर लाइव स्पोर्ट्स, मूवीज, एक्सक्लूसिव हॉटस्टार स्पेशल्स और बाकी कंटेंट देख सकते हैं।

Jio का 100 रुपये वाला रीचार्ज

जियो यूजर्स को 100 रुपये से रीचार्ज करने पर 5GB एक्सट्रा डाटा दिया जा रहा है, हालांकि यह डाटा 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिल रहा है। इस प्लान में पूरे 90 दिनों के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। ध्यान रहे, यह मोबाइल सब्सक्रिप्शन नहीं है, ऐसे में यूजर्स मोबाइल डिवाइसेज के अलावा लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर भी OTT कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या आपको FREE मिल रहा है JioHotstar सब्सक्रिप्शन? यह है चेक करने का तरीका

साफ है कि अगर आपके पास Jio और Airtel दोनों के सिम हैं, तो Jio नंबर पर 100 रुपये से रीचार्ज करने में ज्यादा फायदा है। आपको ना सिर्फ ज्यादा वैलिडिटी के लिए JioHotstar और एक्सट्रा डाटा मिलता है, बल्कि मोबाइल सब्सक्रिप्शन के मुकाबले स्टैंडर्ड सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।