Jio का धमाका! सिर्फ ₹299 में पाएं 35GB हाई-स्पीड डेटा, फ्री Wi-Fi राउटर, 10 लोग कर सकेंगे एक साथ यूज Jio cheapest JioFi plan Get 35GB of high speed data free Wi-Fi router 10 device can connect price 299 rupees, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Jio का धमाका! सिर्फ ₹299 में पाएं 35GB हाई-स्पीड डेटा, फ्री Wi-Fi राउटर, 10 लोग कर सकेंगे एक साथ यूज

Jio के 299 रुपए वाले इस प्लान से 10 डिवाइस को मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट और 150 Mbps तक की स्पीड। जानिए इस खास डिवाइस और प्लान्स के बारे में। इस प्लान में आपको 35GB हाई-स्पीड मिलता है, जिसे आप अपने सभी कनेक्टेड डिवाइसों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Mon, 27 Oct 2025 01:07 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

Jio का धमाका! सिर्फ ₹299 में पाएं 35GB हाई-स्पीड डेटा, फ्री Wi-Fi राउटर, 10 लोग कर सकेंगे एक साथ यूज

JioFi Plan Launch: आजकल इंटरनेट सिर्फ मोबाइल या घर तक सीमित नहीं रहा हम चलते-फिरते भी नेट चलाना चाहते हैं, ऑफिस मीटिंग हों, फील्ड रिपोर्टिंग हो या ट्रैवलिंग के दौरान स्ट्रीमिंग। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Jio अपना पोर्टेबल वाई-फाई JioFi पेश करता है। यह छोटा राउटर आपकी जेब में फिट हो जाता है और कहीं भी हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन देने की क्षमता रखता है। इस डिवाइस से एक साथ 10 डिवाइस तक कनेक्ट हो सकते हैं और डाउनलोड-अपलोड स्पीड लगभग 150 Mbps तक मिल सकती है। जियो के पास JioFi राऊटर को सबसे सस्ता प्लान 300 रुपए का है।

सम्बंधित सुझाव

JioFi के नए प्लान की कीमत और खासियत

जियो ने हाल ही में अपने नए कॉरपोरेट JioFi प्लान की घोषणा की है, जो सिर्फ 299 रुपए प्रति माह से शुरू होता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें JioFi राउटर बिल्कुल फ्री मिलता है। कंपनी का उद्देश्य इस ऑफर के जरिए कॉरपोरेट कनेक्टिविटी मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करना है। यानी अब छोटे-बड़े बिज़नेस और प्रोफेशनल्स बिना किसी झंझट के हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि यह JioFi डिवाइस कंपनी की संपत्ति रहती है यानी इसका उपयोग खत्म होने या प्लान बंद कराने के बाद डिवाइस को वापस लौटाना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹10,000 से कम में खरीदें Samsung के 50MP नो-शेक कैमरा, 6 साल नहीं होगा पुराना

इस स्कीम के तहत जियो अपने बिज़नेस कस्टमर्स को सस्ती कीमत में तेज़ और भरोसेमंद इंटरनेट सुविधा दे रहा है। इस प्लान में आपको हर महीने 35GB तक का हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है, जिसे आप लैपटॉप, मोबाइल या टैबलेट जैसे कई डिवाइसों पर एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही Jio का नेटवर्क सपोर्ट और डेटा सिक्योरिटी फीचर भी शामिल है, जिससे कनेक्शन स्थिर और सुरक्षित रहता है। यह प्लान उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो कम कीमत में फास्ट और पोर्टेबल इंटरनेट सॉल्यूशन चाहते हैं खासकर वर्क फ्रॉम होम, छोटे ऑफिस या ट्रैवलिंग प्रोफेशनल्स के लिए यह ऑफर बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

JioFi राउटर की खासियतें

JioFi एक छोटा-सा पोर्टेबल वाई-फाई राउटर है जिसे आप कहीं भी अपने साथ रख सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे चलाने के लिए किसी तार या फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शन की ज़रूरत नहीं होती। बस इसमें एक Jio सिम डालिए, पावर ऑन कीजिए, और यह आपका खुद का वायरलेस इंटरनेट हब बन जाता है। JioFi की मदद से आप एक साथ 10 डिवाइस (जैसे मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी आदि) को जोड़ सकते हैं और सब पर इंटरनेट चला सकते हैं। अगर आप चाहें तो USB केबल के ज़रिए भी किसी कंप्यूटर से सीधे कनेक्ट कर सकते हैं।

इस डिवाइस की स्पीड भी काफ़ी अच्छी है यह करीब 150 Mbps तक की डाउनलोड स्पीड और 50 Mbps तक की अपलोड स्पीड देने में सक्षम है, जो वीडियो कॉलिंग, ऑनलाइन मीटिंग या मूवी स्ट्रीमिंग के लिए पर्याप्त है। इसमें 2300mAh की बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 5 से 6 घंटे तक लगातार इंटरनेट चलाने की सुविधा देती है।

JioFi सिर्फ घर के लिए ही नहीं बल्कि ऑफिस, ट्रैवल या आउटडोर वर्क के लिए भी बहुत उपयोगी है। जिन जगहों पर ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपलब्ध नहीं है, वहाँ यह डिवाइस बहुत काम आता है। इसका साइज छोटा है, वजन हल्का है, और इसे आसानी से जेब या बैग में रखा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब ₹50 में घर बैठे बनवाएं ATM जैसा Aadhaar कार्ड, टूटेगा-फटेगा नहीं, जानें तरीका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।