Jio और Airtel के सबसे सस्ते रीचार्ज प्लान, 300 रुपये से कम में डेली डाटा का मजा Jio and Airtel recharge plans with daily data benefits under 300 rupees here is the list, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Jio और Airtel के सबसे सस्ते रीचार्ज प्लान, 300 रुपये से कम में डेली डाटा का मजा

Jio और Airtel के जो यूजर्स ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते और जिन्हें डेली डाटा की जरूरत है, उनके पास कई प्लान्स से रीचार्ज करने का विकल्प मौजूद है। हम उनके लिए 300 रुपये से कम कीमत वाले रीचार्ज प्लान लेकर आए हैं।

Wed, 4 Sep 2024 05:36 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Jio और Airtel के सबसे सस्ते रीचार्ज प्लान, 300 रुपये से कम में डेली डाटा का मजा

टेलिकॉम मार्केट में कॉम्पिटीशन बढ़ गया है और जुलाई महीने से प्रीपेड प्लान्स भी महंगे हो गए हैं। ऐसे में यूजर्स पर लगातार रीचार्ज करवाने के लिए ज्यादा खर्च करने का दबाव बढ़ गया है। अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें डेली डाटा की जरूरत है और ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते तो हम आपके लिए 300 रुपये से कम कीमत वाले रीचार्ज प्लान लेकर आए हैं। Jio और Airtel यूजर्स इन प्लान्स का चुनाव कर सकते हैं।

Airtel का 249 रुपये वाला प्लान

एयरटेल सब्सक्राइबर्स को इस प्लान से रीचार्ज करने पर 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1GB डेली डाटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड नॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS जैसे बेनिफिट्स भी इसमें मिलते हैं। साथ ही Airtel Xstream का ऐक्सेस दिया जा रहा है।

Airtel का 299 रुपये वाला प्लान

अगर सब्सक्राइबर्स इस प्लान से रीचार्ज करते हैं तो पूरे 28 दिनों के लिए 1GB डेली डाटा मिलता है। इसके अलावा सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS मिल जाते हैं। एयरटेल के दोनों प्लान फ्री हेलोट्यून भी ऑफर करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Airtel यूजर्स के मजे, Jio से सस्ते प्लान में सालभर का रीचार्ज

Jio का 198 रुपये वाला प्लान

सब्सक्राइबर्स को 198 रुपये वाले इस प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में 2GB डेली डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने का विकल्प भी मिल जाता है। यह प्लान अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा भी एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को देता है।

Jio का 199 रुपये वाला प्लान

अगर आप केवल 18 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1.5GB डेली डाटा चाहते हैं तो 200 रुपये से कम कीमत वाले इस प्लान से रीचार्ज किया जा सकता है। रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग इस प्लान के साथ भी मिल जाती है।

Jio का 239 रुपये वाला प्लान

यूजर्स को यह रीचार्ज प्लान 1.5GB डाटा पूरे 22 दिनों तक की वैलिडिटी के साथ देता है। यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स और रोज 100 SMS जैसे फायदे भी दिए जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Free Netflix वाले सारे रीचार्ज प्लान; Jio, Airtel और Vi सब लिस्ट का हिस्सा

Jio का 299 रुपये वाला प्लान

जियो का ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और रोज 1.5GB डेली डाटा ऑफर करता है। सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS भी इस प्लान में मिल जाते हैं।

Jio का 249 रुपये वाला प्लान

अगर 1GB डेली डाटा चाहिए तो इस प्लान से रीचार्ज किया जा सकता है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है और सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा यूजर्स रोज 100 SMS भी भेज सकते हैं।

Jio का 209 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो यूजर्स को इस प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में 22 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS के अलावा 1GB डेली डाटा ऑफर करता है। सभी जियो प्लान्स के साथ JioTV, JioCloud और JioCinema ऐप्स का ऐक्सेस मिल जाता है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।