7999 रुपये में खरीदें 16GB रैम, 256GB ROM, 50MP AI कैमरे वाला फोन, फिर आई धाकड़ सेल itel days sale buy this 50MP AI dual camera 16GB RAM 256GB ROM itel P55 plus phone at just 7999 rupees, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

7999 रुपये में खरीदें 16GB रैम, 256GB ROM, 50MP AI कैमरे वाला फोन, फिर आई धाकड़ सेल

itel P55+ 4G Sale: आईटेल डेज सेल में 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला पावरफुल फोन लॉन्च प्राइस से 2000 रुपये के डिस्काउंट पर मिल रहा है। इस फोन को आप सेल में 7999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Thu, 21 Nov 2024 07:11 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
7999 रुपये में खरीदें 16GB रैम, 256GB ROM, 50MP AI कैमरे वाला फोन, फिर आई धाकड़ सेल

itel P55+ 4G Sale: सस्ते में खरीदना चाहते हैं बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन तो अमेजन पर चल रही आईटेल डेज सेल आपके लिए है। इस सेल में 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला पावरफुल फोन लॉन्च प्राइस से 2000 रुपये के डिस्काउंट पर मिल रहा है। बता दें कि अमेजन पर में 16GB तक की रैम वाले धांसू फोन itel P55+ 4G को बेस्ट डील के साथ खरीद सकते हैं। आइए डिटेल में आपको बताते हैं itel P55+ 4G पर मिलने वाले खास ऑफर्स के बारे में:

itel P55+ 4G पर तगड़ी छूट

256GB के इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन आईटेल डेज सेल में लॉन्च प्राइस से 2000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 7,299 रुपये का मिल रहा है। फोन को आप बैंक कार्ड के साथ 1000 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:120Hz डिस्प्ले, Aura Light, 32MP सेल्फी कैमरा के साथ आया Vivo का फोन, कीमत इतनी

एक्सचेंज ऑफर के तहत इस फोन की कीमत को आप 6900 रुपये तक कम कर सकते हैं। यहां ध्यान रहे कि ये एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

itel P55+ 4G के फीचर्स

itel P55+ 4G फोन में 720x1612 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.6 इंच की एचडी प्लस IPS LCD पैनल मिल रहा है। इस फोन की डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में Unisoc T606 चिपसेट मिलेगा। फोन 16GB तक की रैम को सपोर्ट करता है और इसमें 256GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

आईटेल के इस फोन में रियर में एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 50MP के मेन लेंस के साथ एक AI लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें आपको 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन में ड्यूल सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.4mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन मिल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8,499 रुपये में खरीदें 108MP कैमरा, 16GB रैम वाला गजब फोन, फिर से शुरू हुई सेल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।