रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: अब ट्रेन में सीट पर मिलेगा गर्म-ताजा खाना, IRCTC लाई E-Pantry सर्विस, ऐसे करें बुक IRCTC introduced e-pantry service allowing passengers to pre-book meals on 25 trains here is how to book, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: अब ट्रेन में सीट पर मिलेगा गर्म-ताजा खाना, IRCTC लाई E-Pantry सर्विस, ऐसे करें बुक

IRCTC ने ट्रेनों में E-Pantry नाम से ऑनलाइन भोजन बुकिंग सेवा शुरू की है। यात्रियों को अब सफर के दौरान सीट पर फ्रेश और कैशलेस भोजन मिलेगा। जानें क्या है E-Pantry, कैसे बुक करें और इसके फायदे। 

Wed, 11 Feb 2026 09:04 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: अब ट्रेन में सीट पर मिलेगा गर्म-ताजा खाना, IRCTC लाई E-Pantry सर्विस, ऐसे करें बुक

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के खाने-पीने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए E-Pantry (ई-पैंट्री) नाम से एक नई ऑनलाइन भोजन बुकिंग सेवा शुरू कर दी है। यह सुविधा 25 Mail और Express ट्रेनों में उपलब्ध कराई गई है, जिससे यात्री अपनी पसंद का भोजन टिकट बुकिंग के समय या बाद में ऑनलाइन ही बुक कर सकते हैं और ट्रेन में बैठे-बिठाए उनकी सीट पर भोजन मिल सकता है। E-Pantry सर्काविस लक्ष्य यात्रा को अधिक सुविधाजनक, साफ-सुथरा बनाना है। पहले यात्रियों को स्टेशन पर उतरकर खाना खरीदना पड़ता था या अनजाने वेंडरों पर निर्भर रहना होता था। लेकिन अब इस नई डिजिटल सेवा से टिकट बुक करते समय या बाद में IRCTC की वेबसाइट/ऐप पर आप भोजन और पानी को पहले से बुक कर सकते हैं और ट्रेन में बैठे-बिठाए वही खाना आपकी सीट तक डिलीवर हो जाएगा।

बुकिंग के बाद आपको एक Meal Verification Code (MVC) मिलता है, जिसे यात्रा के दिन साझा करने पर भोजन सीधे आपकी सीट पर डिलीवर किया जाता है। यह सेवा उन Mail/Express ट्रेनों के लिए खास है जिनमें टिकट में भोजन शामिल नहीं होता। जिसमें अगर भोजन नहीं मिला तो refund भी मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान! इन 3 गलतियों की वजह से बंद हो सकता आपका Aadhaar, तुरंत ऐसे करें चेक

E-Pantry बुकिंग कैसे करें?

E-Pantry से भोजन बुक करना बिल्कुल आसान है:

Step 1: IRCTC वेबसाइट या ऐप पर लॉग-इन करें।

Step 2: ट्रेन टिकट बुक करते समय (या बाद में “Booked Ticket History” सेक्शन से भी) E-Pantry ऑप्शन चुनें।

Step 3: अपनी पसंद का डिश/भोजन और Rail Neer का चयन करें।

Step 4: ऑनलाइन पेमेंट पूरा करें।

Step 5: आपको एक Meal Verification Code (MVC) SMS/Email के जरिए मिलेगा।

Step 6: यात्रा के दिन उस MVC को ट्रेन में भोजन देने वाले स्टाफ को दिखाएं और भोजन अपनी सीट पर पाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रेन टिकट बुक करते समय पैसा फंस गया? घबराइए नहीं! IRCTC का नया फीचर आएगा काम

E-Pantry सर्विस इन ट्रेनें में शामिल

E-Pantry सेवा को शुरुआत में 25 प्रमुख Mail और Express ट्रेनों में लाया गया है। इसमें ऐसे लंबे रास्तों वाली ट्रेनें शामिल हैं जिनमें यात्रियों को खाने-पीने की जरूरत अधिक होती है। Vivek Express, Swatantra Senani Express, Swarnajayanti Express, Karnataka Sampark Kranti, Mangaldweep Express, Kalinga Utkal Express, Pushpak Express, Paschim Express, Grand Trunk Express, Poorva Express में यह सर्विस शुरू हो गई है। जल्द ही अन्य ट्रेनों फीडबैक के आधार पर इसे शुरू किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेल यात्री अलर्ट! 1 मार्च से जनरल टिकट वाला UTS ऐप होगा बंद, इस ऐप से करें बुक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।