iQOO लाया 6400mAh बैटरी और 80W की चार्जिंग वाला नया फोन, मेन कैमरा 50MP का iqoo z9 turbo long battery life edition featuring 6400mah battery 80w charging and 50mp camera launched, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

iQOO लाया 6400mAh बैटरी और 80W की चार्जिंग वाला नया फोन, मेन कैमरा 50MP का

आइकू Z9 टर्बो लॉन्ग बैटरी लाइफ एडिशन लॉन्च हो गया है। कंपनी का यह फोन 6400mAh की बैटरी और 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। फोन 16जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसका मेन कैमरा 50MP का है।

Fri, 3 Jan 2025 10:06 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
iQOO लाया 6400mAh बैटरी और 80W की चार्जिंग वाला नया फोन, मेन कैमरा 50MP का

आइकू ने मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z9 Turbo Long Battery Life Edition को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस फोन की एंट्री अभी चीन में हुई है। फोन का स्टैंडर्ड वर्जन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है, लेकिन लॉन्ग बैटरी लाइफ एडिशन में कंपनी 6400mAh की बैटरी ऑफर कर रही है। यह बैटरी 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन 16जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आता है।

इसकी शुरुआती कीमत 1899 युआन (करीब 22,320 रुपये) है। फोन सेल के लिए चीन में उपलब्ध हो गया है। आइकू का यह फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर से लैस है। आइए डीटेल में जानते हैं इसके फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में 2800 x 1260 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स का है। फोन 16जीबी तक की LPDDR5x रैम और 512जीबी तक के UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में अड्रीनो 735GPU के साथ स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दे रही है। इनमें 50 मेगापिक्सल के OIS मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सस्ते में मुड़ने वाला फोन लाएगा Samsung, सामने आई Galaxy Z Flip FE की रिपोर्ट

वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन में दी गई बैटरी 6400mAh की है। यह बैटरी 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो आइकू का यह नया फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Origin OS 5 पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन तीन कलर ऑप्शन- मिडनाइट ब्लैक, स्टारलाइट वाइट और वॉयेज ब्लू में आता है।

(Photo: FoneArena)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।