मौका! ₹15 हजार से कम में 108MP OIS कैमरा फोन, 16GB रैम और वायरलेस चार्जिंग भी Infinix Note 40 5G with 108MP OIS camera 16GB ram and wireless charging under 15000 rupees on flipkart, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

मौका! ₹15 हजार से कम में 108MP OIS कैमरा फोन, 16GB रैम और वायरलेस चार्जिंग भी

कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो Infinix Note 40 5G पर खास डिस्काउंट मिल रहा है। 108MP कैमरा, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 16GB रैम वाले इस डिवाइस को 15,000 रुपये से कम में ऑर्डर किया जा सकता है।

Tue, 19 Nov 2024 07:29 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
मौका! ₹15 हजार से कम में 108MP OIS कैमरा फोन, 16GB रैम और वायरलेस चार्जिंग भी

कम कीमत पर दमदार कैमरा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart का रुख कर सकते हैं, जहां Infinix Note 40 5G को खास डिस्काउंट पर लिस्ट किया गया है। इस डिवाइस में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 108MP कैमरा सेटअप दिया गया है और यह MediaTek प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 5000mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है।

Infinix Note 40 5G में ऐपल iPhone के MagSafe की तरह ही MahCharge मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में मिलने वाले 8GB रैम को वर्चुअल रैम सपोर्ट के चलते 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही डिवाइस में बेहतरीन मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस के लिए JBL स्पीकर्स दिए गए हैं। यह डिवाइस AI वॉइस ऐक्टिवेटेड Halo लाइटिंग भी कैमरा सेटअप में देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:200MP कैमरा वाले Redmi फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत हुई ₹20 हजार से कम

खास डिस्काउंट पर Infinix Note 40 5G

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने इनफिनिक्स स्मार्टफोन को 15,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया है। किसी भी डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान की स्थिति में इसपर 2000 रुपये की छूट मिल रही है और कीमत 13,999 रुपये रह जाएगी। ग्राहक चाहें तो Infinix Note 40 5G को 6 महीने तक के नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। यह दो कलर ऑप्शंस- ऑब्सिडियन ब्लैक और टाइटन गोल्ड में मिल रहा है।

पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहें तो उसके मॉडल और कंडीशन के हिसाब से अधिकतम 11,050 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। चुनिंदा मॉडल्स एक्सचेंज करने पर 2,000 रुपये का एक्सट्रा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केवल 9,999 रुपये में 48MP Sony कैमरा वाला 5G फोन, आईफोन जैसा फीचर भी

ऐसे हैं Infinix Note 40 5G के स्पेसिफिकेशंस

इनफिनिक्स स्मार्टफोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300nits की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर मिलता है और Android 14 पर बेस्ड XOS 14 सॉफ्टवेयर स्किन दी गई है। फोन IP53 रेटिंग के साथ आता है और इसकी 5000mAh क्षमता वाली बैटरी को 33W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह रिवर्स वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

डिवाइस के बैक पैनल पर 108MP प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है। ट्रिपल कैमरा सेटअप में 2MP डेप्थ और 2MP मैक्रो सेंसर्स भी शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है, जिन्हें ऑडियो ब्रैंड JBL की ओर से ट्यून किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।