2 हजार रुपये सस्ता हुआ 108MP के मेन कैमरा वाला फोन, मिलेगी 12GB रैम, प्रोसेसर भी तगड़ा infinix gt 20 pro featuring 108mp camera available with best deal in flipkart sale, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

2 हजार रुपये सस्ता हुआ 108MP के मेन कैमरा वाला फोन, मिलेगी 12GB रैम, प्रोसेसर भी तगड़ा

108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और डाइमेंसिटी 8200 अल्टिमेट प्रोसेसर वाला यह फोन फ्लिपकार्ट की खास डील में बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर 2 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन पर कैशबैक ऑफर भी लाइव है।

Fri, 3 Jan 2025 07:01 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
2 हजार रुपये सस्ता हुआ 108MP के मेन कैमरा वाला फोन, मिलेगी 12GB रैम, प्रोसेसर भी तगड़ा

शानदार कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस वाला फोन तलाश रहे हैं, तो Infinix GT 20 Pro आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। खास बात है कि 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और डाइमेंसिटी 8200 अल्टिमेट प्रोसेसर वाला यह फोन फ्लिपकार्ट की खास डील में बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। ऑफर में आप इसे 2 हजार रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने वाले यूजर्स को कंपनी 5 पर्सेंट का कैशबैक ऑफर कर रही है। एक्सचेंज ऑफर में आपको 23,200 रुपये का फायदा हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। 

इन्फीनिक्स GT 20 प्रो के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 1080x2436 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह LTPS AMOLED डिस्प्ले 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1300 निट्स का है। फोन 12जीबी तक की LPDDR5x रैम और 256जीबी तक के UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 अल्टिमेट चिपसेट दे रही है।

फोन के रियर में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें 108 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ दो 2 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेडमी के नए फोन का जलवा, पिछले मॉडल से 220% ज्यादा सेल, कमाल के हैं फीचर

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए कंपनी इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दे रही है। दमदार साउंड के लिए कंपनी इस फोन में पावर्ड बाय जेबीएल ड्यूल स्पीकर दे रही है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एनएफसी, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C पोर्ट, ब्लूटूथ और वाई-फाई के साथ सारे स्टैंडर्ड स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।