दुनियाभर में धूम मचा रहा है भारत का AI 'बंदर', Youtube पर तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड Indian AI YouTube Channel Bandar Apna Dost Earning Millions How It Gets Billions of Views, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

दुनियाभर में धूम मचा रहा है भारत का AI 'बंदर', Youtube पर तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

AI की मदद से बने एक भारतीय YouTube चैनल 'बंदर अपना दोस्त' ने बिना कैमरा और एक्टर्स के अरबों व्यूज हासिल कर लिए हैं। YouTube Shorts और एल्गोरिदम की ताकत से यह चैनल करोड़ों रुपये की कमाई कर रहा है।

Thu, 1 Jan 2026 01:56 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
दुनियाभर में धूम मचा रहा है भारत का AI 'बंदर', Youtube पर तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

भारत में YouTube पर हर दिन लाखों वीडियो अपलोड होते हैं, लेकिन हाल के महीनों में एक ऐसा ट्रेंड उभरकर सामने आया है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। यह ट्रेंड है AI-generated YouTube चैनलों का। इन चैनलों ने ना सिर्फ अरबों व्यूज बटोर लिए हैं, बल्कि करोड़ों की कमाई भी कर ली है। इनमें एक भारतीय चैनल 'Bandar Apna Dost' टॉप पर पहुंच गया है।

'बंदर अपना दोस्त' चैनल की खासियत यह है कि इसके वीडियो कैमरा, एक्टर्स और स्टूडियो के बिना बनाए जाते हैं। वीडियो में एक बंदर, सुपरहीरो और अजीब‑सी मजेदार कहानियाँ दिखाई जाती हैं, जिन्हें AI टूल्स की मदद से तैयार किया जाता है। यानी यह चैनल पूरी तरह आर्टिफीशियल टूल्स (AI) के जरिए चल रहा है और धड़ाधड़ व्यूज बटोर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बस 1 मिनट में बनाएं Happy New Year 2026 की AI फोटो, Google का ये टूल करेगा कमाल

अब तक की करोड़ों रुपये की कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस चैनल ने अब तक 2 अरब से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं। इसके एनुअल रेवेन्यू की अनुमानित रकम 40 लाख डॉलर (करीब 35 करोड़ रुपये) है। यह कमाई मुख्य रूप से YouTube ऐड्स, Shorts से मिलने वाले रेवेन्यू और ब्रैंड डील्स के जरिए होती है। हालांकि इस तरह के कंटेंट को लेकर विवाद भी है। कई लोग इसे लो-क्वॉलिटी और ब्रेन-रॉट कंटेंट मानते हैं।

AI वीडियो बनाना इतना आसान क्यों है?

इस चैनल में कैरेक्टर, एनिमेशन और स्क्रिप्ट बनाने का पूरा काम AI के जरिए किया जाता है। इंसान केवल वीडियो की योजना बनाता है, थंबनेल तैयार करता है और वीडियो अपलोड करता है। इसी वजह से एक ही दिन में दर्जनों वीडियो, वो भी बहुत कम लागत में।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आधार-PAN लिंक की आखिरी डेट खत्म! क्या आपका PAN कार्ड कर रहा है काम? ऐसे करें चेक

YouTube एल्गोरिदम भी कर रहा है मदद

YouTube का एल्गोरिदम फ्रीक्वेंसी, वॉच टाइम और एंगेजमेंट को प्राथमिकता देता है। AI-generated Shorts इन तीनों शर्तों पर खरे उतरते हैं। यही वजह है कि भले ही कंटेंट सिंपल या रिपीटेटिव हो, फिर भी यह लाखों लोगों तक पहुंच जाता है। स्टडीज बताती हैं कि आज YouTube Shorts में दिखने वाले हर पांच में से एक वीडियो AI-generated होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।