HP का लैपटॉप केवल 15 हजार रुपये में, Flipkart की इस डील पर सबकी नजर HP laptop in just 15000 rupees of flipkart check deal on this chromebook model, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

HP का लैपटॉप केवल 15 हजार रुपये में, Flipkart की इस डील पर सबकी नजर

ग्राहकों को कम कीमत पर HP Chromebook Laptop खरीदने का अच्छा मौका ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर मिल रहा है। इस लैपटॉप को ग्राहक 15 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं।

Mon, 3 Feb 2025 02:50 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
HP का लैपटॉप केवल 15 हजार रुपये में, Flipkart की इस डील पर सबकी नजर

कम कीमत पर HP का लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो अच्छा मौका ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर मिल रहा है। खास ऑफर के चलते ग्राहक HP Chromebook को ओरिजनल प्राइस के मुकाबले आधे से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। डिस्काउंट के बाद इस लैपटॉप की कीमत किसी बजट फोन जितनी रह गई है और आप 15 हजार रुपये के करीब खर्च करते हुए इसे ऑर्डर कर सकते हैं।

HP का कॉम्पैक्ट लैपटॉप ChromeOS पर काम करता है और इसमें ढेरों ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है। यह लैपटॉप उन यूजर्स के लिए अच्छा है, जिन्हें बेसिक इंटरनेट ब्राउजिंग, ऑनलाइन क्लासेज या मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस के लिए बड़ी स्क्रीन की जरूरत है। स्टूडेंट्स या ऑफिस में नॉन-हैवी टास्क करने वाले भी इसका चुनाव कर सकते हैं। कम कीमत पर ब्रैंडेड डिवाइस खरीदने का यह अच्छा मौका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गजब! ₹9000 से कम में HP Chromebook लैपटॉप, लिमिटेड टाइम के लिए ऑफर

HP Chromebook पर बंपर छूट

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर HP Chromebook MediaTek MT8183 को 50 प्रतिशत से ज्यादा डिस्काउंट के बाद केवल 15,990 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस डिवाइस के लिए Flipkart Axis Bank Credit Card के जरिए भुगतान करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है और कीमत 15 हजार रुपये के करीब रह जाएगी। ब्लैक और इंडिगो ब्लू कलर्स में उपलब्ध इस लैपटॉप पर अन्य बैंक कार्ड्स के साथ भी छूट दी गई है।

ऐसे हैं HP Chromebook के फीचर्स

क्रोमबुक लैपटॉप में 11.6 इंच का बड़ा HD डिस्प्ले 220nits की ब्राइटनेस के साथ दिया गया है और यह एंटी-ग्लेयर स्क्रीन के साथ आता है। बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन वाले HP Chromebook में चार USB पोर्ट्स दिए गए हैं और यह MediaTek MT8183 प्रोसेसर पर काम करता है। इस लैपटॉप में 4GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नया 5G फोन खरीदने से पहले जरूर रखें इन 7 बातों का ध्यान, वरना बाद में पछताएंगे

लैपटॉप ChromeOS पर काम करता है और इसपर 1 साल की वारंटी मिल रही है। खास बात यह है कि इसका वजन केवल 1.34 किलोग्राम है और आप इसे बेहद कॉम्पैक्ट बिल्ड के साथ आसानी से कहीं भी लेकर जा सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।