घर में पड़े पुराने फोन को बनाएं TV या AC का रिमोट, बड़े काम की ट्रिक How to use your old smartphone as TV or AC remote with this simple trick, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

घर में पड़े पुराने फोन को बनाएं TV या AC का रिमोट, बड़े काम की ट्रिक

पुराना स्मार्टफोन पूरी तरह बेकार नहीं होता। थोड़ा सा दिमाग और खास ट्रिक का इस्तेमाल करके आप उसे TV या AC रिमोट कंट्रोल की तरह यूज कर सकते हैं। आइए आपको इसका तरीका बताते हैं।

Thu, 17 April 2025 10:52 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
घर में पड़े पुराने फोन को बनाएं TV या AC का रिमोट, बड़े काम की ट्रिक

कई लोगों के पास पुराने फोन बेकार पड़े रहते हैं जिनका इस्तेमाल अब नहीं होता। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इन पुराने फोन्स का एक बहुत कमाल का यूज हो सकता है, इन्हें आप अपने टीवी या एयर कंडीशनर (AC) के रिमोट कंट्रोल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए हम जानें कि कैसे आप अपने पुराने फोन को स्मार्ट रिमोट में बदल सकते हैं।

सबसे पहले यह जानें कि क्या आपका फोन IR ब्लास्टर सपोर्ट करता है? दरअसल, टीवी या एसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक टूल्स इन्फ्रारेड (IR) सिग्नल से कंट्रोल होते हैं। इसलिए फोन में IR ब्लास्टर होना जरूरी है। पुराने कई एंड्रॉयड फोन जैसे Xiaomi, Huawei, Honor, और कुछ सैमसंग मॉडल्स में IR ब्लास्टर मिलता है।

IR ब्लास्टर चेक करने का तरीका

आपके फोन के टॉप साइड में IR ब्लास्टर छोटे काले सेंसर की तरह दिखाई देता है। अगर आप श्योर नहीं हैं, तो अपने फोन का मॉडल गूगल पर सर्च करें। जैसे कि ‘Redmi Note 4 IR blaster available or not’ सर्च कर सकते हैं। वहीं अगर फोन में IR ब्लास्टर नहीं है, तो भी चिंता की बात नहीं और आप स्मार्ट डिवाइसेज कंट्रोल कर पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹10 हजार से कम में बेस्ट 5G स्मार्टफोन डील्स, टॉप लिस्ट में Motorola और Samsung

IR ब्लास्टर वाले फोन से टीवी/AC कंट्रोल करें

अपने पुराने फोन को AC या TV रिमोट की तरह यूज करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। ये स्टेप्स नीचे दिए गए हैं।

A. सही ऐप इंस्टॉल करें

फोन के ब्रैंड के हिसाब से आमतौर पर डिफॉल्ट रिमोट ऐप पहले से होता है। जैसे- Xiaomi में Mi Remote, Huawei में Smart Remote जैसे ऐप्स मिलते हैं। इसके अलावा अगर फोन में रिमोट ऐप नहीं है, तो आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। Mi Remote Controller, Peel Smart Remote और AnyMote Smart IR Remote जैसे ऐप्स आपका काम आसान कर सकते हैं।

B. एप्लिकेशन को सेटअप करें

1. ऐप खोलें और “Add Remote” या “+” पर टैप करें।

2. डिवाइस टाइप चुनें- टीवी, एसी, सेट टॉप बॉक्स वगैरह।

3. ब्रैंड सेलेक्ट करें- जैसे Sony, LG, Samsung.

4. फिर ऐप आपको कुछ बटन प्रेस करने को कहेगा। अगर डिवाइस रिस्पॉन्ड करता है, तो सेटअप सेव करें। अब आपका पुराना फोन एक फुल-फंक्शनल रिमोट कंट्रोल बन चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी से खराब हो सकता है आपका स्मार्टफोन, इन टिप्स के साथ करें एक्सट्रा केयर

अगर आपके फोन में IR ब्लास्टर नहीं है?

अगर आपके फोन में IR नहीं है, तब भी आप स्मार्ट टीवी और कुछ ACs को WiFi या ब्लूटूथ के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं- बशर्ते वे 'Smart' हों।

यूज करें WiFi Based रिमोट ऐप्स

1. Google Home: अगर आपके पास Chromecast या Android TV है, तो ये ऐप आपके फोन को रिमोट बना सकता है।

2. TV ब्रांड के ऐप्स:

- Samsung SmartThings (Samsung TV के लिए)

- LG TV Plus (LG Smart TV के लिए)

- Sony Bravia TV ऐप

3. AC ब्रांड के ऐप्स:

- LG ThinQ

- Daikin Mobile Controller

- Voltas Smart AC App

बस ध्यान रहे, आपका फोन और स्मार्ट डिवाइस दोनों एक ही WiFi नेटवर्क पर कनेक्ट होने चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।