₹7999 में खरीदें Smart TV, मिलेगा बढ़िया डिस्प्ले, DJ जैसा धांसू साउंड, 32 से लेकर 75 इंच टीवी पर छूट Hottest Deals on Kodak Smart TV get 25000 rupees UNBEATABLE discount on 32 to 75 inch TV, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹7999 में खरीदें Smart TV, मिलेगा बढ़िया डिस्प्ले, DJ जैसा धांसू साउंड, 32 से लेकर 75 इंच टीवी पर छूट

Kodak Smart TV Sale: अगर आप इस दिवाली घर के लिए एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे हैं तो जान लें कोडक के टीवी पर मिलने वाले डिस्काउंट की डिटेल्स। इस सेल में 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर टीवी बेचा जा रहा है।

Tue, 24 Sep 2024 01:49 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
₹7999 में खरीदें Smart TV, मिलेगा बढ़िया डिस्प्ले, DJ जैसा धांसू साउंड, 32 से लेकर 75 इंच टीवी पर छूट

Kodak Smart TV Sale: अगर आप इस दिवाली घर के लिए एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे हैं तो कोडक की फेस्टिव सेल में मिलने वाले डिस्काउंट देख लें। इस साल, Kodak 27 सितंबर 2024 से शुरू होने वाली फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज और अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर टीवी बेच रहा है। इन टीवी के साथ ग्राहकों को तीन महीने के लिए SonyLIV, ZEE5 और 27 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि कोडक के किस टीवी पर कितने रुपये की छूट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए अवतार में आया OPPO का मजबूत फोन, गिरने पर नहीं टूटेगी स्क्रीन, मिलेगी 8GB रैम

Kodak Smart TV पर जबर छूट

  • कोडक QLED टीवी 32 इंच, 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच स्क्रीन साइज़ में आते हैं। इन टीवी की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। ये टीवी QLED 4K डिस्प्ले, डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी विज़न HDR 10+, 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ आते हैं।
  • वहीं कोडक 75-इंच 4K QLED टीवी 4K डिस्प्ले, डॉल्बी MS12, HDR 10+ के साथ 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इस टीवी को कंपनी ने 99,999 रुपये में लॉन्च किया है लेकिन अभी फेस्टिवल सेल में इस टीवी को 74,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।

कोडक के इन टीवी पर इतने रुपये की छूट
  • ब्रांड ने हाल ही में कोडक 43-इंच मैट्रिक्स QLED टीवी लॉन्च किया है जो 20,999 रुपये में उपलब्ध है।
  • कोडक CA PRO सीरीज़, जिसमें Google TV, 4K HDR10 डिस्प्ले, डॉल्बी डिजिटल प्लस है वो सेल में 25,999 रुपये में बेचे जा रहे हैं। हीरो मॉडल, 55-इंच CA PRO Google TV, फ्लिपकार्ट पर 28,999 रुपये में उपलब्ध है।
  • एंड्रॉयड 11 के साथ आने वाली कोडक 9XPRO सीरीज 32-इंच एचडी रेडी मॉडल 9,999 रुपये सेल के लिए उपलब्ध है।
  •  

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20,000 रुपये से कम में Samsung लाया शानदार फोन, मिलेगा 50MP फ्रंट-50MP बैक कैमरा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।