iPhone में मिलने लगा कॉल रिकॉर्डिंग फीचर, आपको फॉलो करने होंगे ये आसान स्टेप्स Here is how apple iphone users can record calls by following simple steps, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

iPhone में मिलने लगा कॉल रिकॉर्डिंग फीचर, आपको फॉलो करने होंगे ये आसान स्टेप्स

ऐपल आईफोन यूजर्स को पहली बार कॉल रिकॉर्डिंग का विकल्प मिलने लगा है। आइए बताएं कि आप लेटेस्ट अपडेट के बाद नए आईफोन मॉडल्स में कैसे कॉल्स रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Fri, 8 Nov 2024 05:33 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
iPhone में मिलने लगा कॉल रिकॉर्डिंग फीचर, आपको फॉलो करने होंगे ये आसान स्टेप्स

लेटेस्ट iOS 18 अपडेट के बाद Apple iPhone मॉडल्स में ढेर सारे नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसके अलावा चुनिंदा आईफोन मॉडल्स में Apple Intelligence (AI) फीचर्स भी दिए जा रहे हैं। अब तक आईफोन यूजर्स को कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर नहीं मिलता था लेकिन AI फीचर्स के साथ ही यूजर्स को कॉल रिकॉर्डिंग और ट्रांस्क्रिप्शन का ऑप्शन मिलने लगा है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

एंड्रॉयड यूजर्स को बेशक लंबे वक्त से कॉल रिकॉर्डिंग का विकल्प मिलता रहा है लेकिन ऐपल आईफोन के साथ ऐसा नहीं है। ऐपल ने iPhone लॉन्च के बाद से यूजर्स को कॉल रिकॉर्डिंग का विकल्प नहीं दिया था। अब पहली बार iOS 18.1 अपडेट ऐपल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के साथ ही कॉल रिकॉर्डिंग का ऑप्शन देने लगा है और कॉल स्क्रीन पर नया आइकन दिखने लगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:iPhone यूजर्स को हर महीने करना पड़ सकता है भुगतान, वरना नहीं मिलेंगे AI फीचर्स

iPhone में ऐसे रिकॉर्ड कर सकते हैं कॉल्स

- ऐपल आईफोन में कॉल रिकॉर्ड करने के लिए सबसे पहले आपको कॉल डायल करना होगा या फिर रिसीव करना होगा।

- इसके बाद बाईं ओर सबसे ऊपर आपको वाइट कलर का नया रिकॉर्ड आइकन दिखाया जाएगा।

- इसपर टैप करने के बाद एक अनाउंसमेंट होगा कि कॉल रिकॉर्ड किया जा रहा है और रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी।

- स्क्रीन पर दिख रहा बैनर बताएगा कि कॉल रिकॉर्ड हो रही है। साथ ही अनाउंसमेंट के चलते सामने वाले को भी कॉल रिकॉर्ड होने के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

- यह रिकॉर्डिंग आप जब चाहें रोक भी सकते हैं। इसकी ऑडियो फाइल अपने आप डिवाइस में सेव हो जाएगी।

ध्यान रहे, कॉल रिकॉर्डिंग और ट्रांस्क्रिप्शन फीचर केवल iPhone 16 सीरीज, iPhone 15 Pro Max और iPhone 15 Pro में दिया गया है। इसके लिए अपना डिवाइस iOS 18.1 या इसके बाद वाले वर्जन्स पर अपडेट करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:iPhone 16 Pro बनाने का खर्च ₹50 हजार से कम, इतनी है फोन की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट

आपको पता होना चाहिए कि भारत में बिना सामने वाले को जानकारी दिए और उसकी अनुमति लिए कॉल रिकॉर्डिंग गैरकानूनी है और आर्टिकल 21 का उल्लंघन है। जरूरी है कि आप कॉल रिकॉर्डिंग से पहले सामने वाले की अनुमति जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।