₹20 हजार की छूट पर साल 2023 का बेस्ट फोन; कैमरा जबरदस्त और डिजाइन एकदम प्रीमियम Google Pixel 7 Pro 5G deal best phone of 2023 on 20000 rupees discount in flipkart sale, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹20 हजार की छूट पर साल 2023 का बेस्ट फोन; कैमरा जबरदस्त और डिजाइन एकदम प्रीमियम

फ्लिपकार्ट पर 1 अप्रैल से बिग बचत डेज सेल शुरू हो गई है। इस सेल के दौरान Google Pixel 7 Pro 5G को ग्राहक 20 हजार रुपये तक की बंपर छूट पर खरीद सकते हैं और इसपर बैंक ऑफर का फायदा भी मिल रहा है।

Mon, 1 April 2024 09:27 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान 
share
₹20 हजार की छूट पर साल 2023 का बेस्ट फोन; कैमरा जबरदस्त और डिजाइन एकदम प्रीमियम

बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन्स की बात करें तो Google Pixel लाइनअप का नाम जरूर लिया जाता है। इस लाइनअप के पावरफुल मॉडल को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 इवेंट में पिछले साल का बेस्ट स्मार्टफोन माना गया है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर 1 अप्रैल से Big Bachat Days शुरू हो गई है। इस सेल के दौरान Pixel 7 Pro पर 20 हजार रुपये तक की बड़ी छूट मिल सकती है।

गूगल फोन पर मिल रहे डिस्काउंट की बात करें तो Google Pixel 7 Pro के 12GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत 84,999 रुपये रखी गई है। सेल के दौरान इसपर 16000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसे 68,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर ग्राहक ICICI बैंक कार्ड से भुगतान करें तो 4000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है। इस तरह फोन 64,999 रुपये में खरीदने का वक्त मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:iPhone, Samsung नहीं.. इस कंपनी के फोन में दुनिया का बेस्ट कैमरा; टॉप-10 लिस्ट

ऐसे हैं Google Pixel 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस

पिक्सल लाइनअप के पावरफुल डिवाइस में 6.7 इंच का Qual HD+ डिस्प्ले दिया गया है और कंपनी का इन-हाउस Google Tensor G2 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज का फायदा दिया जा रहा है। इस डिवाइस को पिक्सल सीरीज का हिस्सा होने के चलते सबसे पहले लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट्स और फीचर्स मिलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹20,000 से कम में बेस्ट कैमरा फोन? शाओमी, रियलमी और वनप्लस लिस्ट में

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा लेंस के अलावा 48MP सेकेंडरी कैमरा सेंसर और 12MP का तीसरा कैमरा लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फोन में 10.8MP कैमरा दिया गया है और इसमें करीब 5000mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।