₹30 हजार में Google Pixel खरीदने का मौका, AI फीचर्स और बेहतरीन कैमरा फोन पर डील Google Pixel 7 in 30000 rupees is the best mid range phone deal you can grab from flipkart, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹30 हजार में Google Pixel खरीदने का मौका, AI फीचर्स और बेहतरीन कैमरा फोन पर डील

गूगल पिक्सल लाइनअप का पावरफुल फोन Pixel 7 ग्राहकों को फ्लिपकार्ट सेल के दौरान खास डिस्काउंट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। इसे 30 हजार रुपये के करीब कीमत पर ऑर्डर किया जा सकता है।

Wed, 20 Nov 2024 07:51 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
₹30 हजार में Google Pixel खरीदने का मौका, AI फीचर्स और बेहतरीन कैमरा फोन पर डील

गूगल की पिक्सल सीरीज के डिवाइसेज ने ग्लोबल मार्केट में अपनी पहचान क्लीन स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस देने और बेहतरीन कैमरा परफॉर्मेंस के चलते बनाई है। इन डिवाइसेज को सबसे पहले लेटेस्ट फीचर्स और अपडेट्स मिलते हैं और गूगल ने कई AI फीचर्स को भी इनका हिस्सा बनाया है। अब पावरफुल Google Pixel 7 ग्राहकों को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है।

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart से Google Pixel 7 को इसके लॉन्च प्राइस के मुकाबले आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन को डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है, साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर अतिरिक्त छूट मिल रही है। इस फोन में गूगल का इन-हाउस Tensor G2 प्रोसेसर दिया गया है और हाई-रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉन्च से पहले तोड़े रिकॉर्ड, इस फोन को मिला सबसे ज्यादा AnTuTu बेंचमार्क स्कोर

खास छूट पर खरीदें Google Pixel 7

ई-कॉमर्स साइट ने Pixel 7 को 32,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया है और यह फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत है। इस डिवाइस के लिए ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank Credit Card के साथ भी 5 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा है।

पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में ग्राहकों को अधिकतम 19,450 रुपये तक छूट मिल सकती है, जिसकी वैल्यू पुराने डिवाइस के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी। इन ऑफर्स के बाद Pixel 7 की कीमत 30 हजार रुपये के करीब रह जाएगी। यह तीन कलर ऑप्शंस- लेमनग्रास, ऑब्सिडियन और स्नो में उपलब्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ChatGPT ने लॉन्च किया अपना सर्च इंजन, गूगल सर्च को सीधी टक्कर देने की तैयारी

ऐसे हैं Google Pixel 7 के स्पेसिफिकेशंस

गूगल के पावरफुल डिवाइस में 6.3 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 1400nits की पीक ब्राइटनेस के साथ दिया गया है। इसमें Google Tensor G2 प्रोसेसर मिलता है और इसे Android 15 पर अपग्रेड किया जा सकता है। बैक पैनल पर 50MP मेन और 12MP सेकेंडरी सेंसर वाला डुअल कैमरा और सामने 10.8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की 4355mAh बैटरी 20W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।