Vi यूजर्स के लिए खुशखबरी, कंपनी जल्द शुरू करने वाली है 5G सर्विस, टेस्टिंग जारी Good news for Vodafone Idea users Vi Silently Launches 5G in Limited Locations, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Vi यूजर्स के लिए खुशखबरी, कंपनी जल्द शुरू करने वाली है 5G सर्विस, टेस्टिंग जारी

वोडाफोन-आइडिया (Vi) जल्द अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए अपने ग्राहकों के लिए 5G सर्विस लॉन्च करने वाली है। वोडाफोन लंबे इंतजार के बाद 5G सर्विस शुरू करने वाला है।

Mon, 16 Dec 2024 04:29 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
Vi यूजर्स के लिए खुशखबरी, कंपनी जल्द शुरू करने वाली है 5G सर्विस, टेस्टिंग जारी

वोडाफोन-आइडिया (Vi) के यूजर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी जल्द अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए 5G सर्विस शुरू करने वाली है। वोडाफोन लंबे इंतजार के बाद 5G सर्विस शुरू करने वाला है। 5G सर्विस की शुरुआत को लेकर अब वीआई ने खुद जानकारी देते हुए कहा है कि अभी हमने एमआरओ दिशानिर्देशों के अनुसार 5जी सेवाओं को सफलतापूर्वक शुरू किया है। सभी यूजर्स के लिए 5G सर्विस की शुरुआत करना हमारे रोडमैप का हिस्सा है और हम जब सभी यूजर्स के लिए 5G सर्विस शुरू हो जाएगी तब इस बारे में अधिक डिटेल्स शेयर करेंगे।

Vodafone Idea ने इन शहरों में शुरू की 17 सर्विस

Vi के स्टेटमेंट से पहले आई TelecomTalk की रिपोर्ट में ऐसा कहा गया था कि वोडाफोन आइडिया की 5G सर्विस को देश के 17 लाइसेंस एरिया में लॉन्च किया गया है। वोडाफोन आइडिया ने 3.3GHz और 26GHz स्पेक्ट्रम बैंड के साथ 5G सर्विस की शुरुआत की है। इस 5G सर्विस का फायदा उठाने के लिए वीआई के प्रीपेड ग्राहकों को 475 रुपये और पोस्टपेड ग्राहकों के 1101 रुपये के प्लान से रिचार्ज करना होगा। इन शहरों में वोडाफोन आइडिया ने शुरू की 5G सर्विस:

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Lava का कमाल: 16GB रैम, 2 डिस्प्ले, 64MP कैमरा के साथ लॉन्च किया सबसे सस्ता फोन

1. दिल्ली- (ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2, इंडिया गेट, प्रगति मैदान)

2. कोलकाता- (सेक्टर-5 व सॉल्ट लेक)

3. राजस्थान- जयपुर (गैलेक्सी सिनेमा, मानसरोवर इंडस्ट्रियल एरिया, RIICO)

4. मुंबई- (वर्ली, मारोल अंधेरी ईस्ट)

5. महाराष्ट्र- पुणे (शिवाजी नगर)

6. आंध्र प्रदेश – हैदराबाद (आइडा उपल, रंगा रेड्डी)

7. गुजरात- अहमदाबाद (दिव्य भास्कर के पास, कॉर्पोरेट रोड, मकरबा, प्रह्लाद नगर)

8. यूपी ईस्ट – लखनऊ (विभूति खंड, गोमती नगर)

9. यूपी वेस्ट – आगरा (जेपी होटल के पास, फतेहाबाद रोड)

10. मध्य प्रदेश – इंदौर (इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स, परदेशीपुरा)

11. बिहार- पटना (अनीशाबाद गोलंबर)

12. पंजाब- जालंधर (कोट कलां)

13. कर्नाटक- बेंगलुरू (डेरी सर्कल)

14. पश्चिम बंगाल- हैदराबाद (आइडा उपल, रंगा रेड्डी)

15. केरल- (थ्रिक्काकाडा, काकानाड)

16. हरियाणा- करनाल (HSIIDC, इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर 3)

17. पंजाब- जालंधर (कोट कलां)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OnePlus यूजर्स को तोहफा: इस फोन पर मिला अपडेट, बदल जाएगा फोन चलाने का अंदाज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।