दो डिस्प्ले और दो सेल्फी कैमरे वाला नया फोन, रियर में 200MP का कैमरा, बैटरी 6000mAh की Global Oppo Find N6 bags multiple certifications expected to launch soon may offer 200mp camera dual display, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

दो डिस्प्ले और दो सेल्फी कैमरे वाला नया फोन, रियर में 200MP का कैमरा, बैटरी 6000mAh की

ओप्पो फाइंड N6 ग्लोबल मार्केट में भी जल्द एंट्री कर सकता है क्योंकि इसे हाल में कई सारे सर्टिफिकेशन मिले हैं। TDRA लिस्टिंग के अनुसार इस फोन का मॉडल नंबर CPH2765 है। फोन में कंपनी 200 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकती है।

Sun, 25 Jan 2026 11:09 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
दो डिस्प्ले और दो सेल्फी कैमरे वाला नया फोन, रियर में 200MP का कैमरा,  बैटरी 6000mAh की

ओप्पो का नया फोन आने वाला है। यह कंपनी का नया फोल्डेबल फोन है। इसका नाम Oppo Find N6 है। फोन की चीन में एंट्री चीन के स्प्रिंग फेस्टिवल के बाद फरवरी या मार्च में हो सकती है। ग्लोबल यूजर्स को भी इस फोन का बेसब्री से इंतजार है। गुड न्यूज यह है कि यह फोन ग्लोबल मार्केट में भी जल्द एंट्री कर सकता है क्योंकि इसे हाल में कई सारे सर्टिफिकेशन मिले हैं। TDRA लिस्टिंग के अनुसार इस फोन का मॉडल नंबर CPH2765 है। इसी मॉडल नंबर वाले डिवाइस को TUV और IMDA पर भी देखा जा चुका है। IMDA लिस्टिंग के अनुसार यह फोन eSIM सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं, TUV लिस्टिंग की मानें, तो फोन में कंपनी 80 वॉट की वायर्ड चार्जिंग देने वाली है।

इन फीचर्स से लैस हो सकता है फोन

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार ओप्पो का यह फोन 8.12 इंच के फोल्डेबल LTPO OLED डिस्प्ले के साथ आएगा। यह डिस्प्ले 2K रेजॉलूशन वाला होगा। फोन में आपको 6.62 इंच का कवर डिस्प्ले भी देखने को मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इसमें तीन रियर कैमरे दे सकती है। इनमें दो 50 मेगापिक्सल के साथ एक 200 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए दोनों स्क्रीन पर कंपनी 20 मेगापिक्सल के कैमरा दे सकती है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है। कंपनी इस फोन को 16जीबी तक की रैम और 1टीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है। फोन सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। इसमें आपको मैग्नेटिक ऐक्सेसरीज के साथ एआई स्टायलस भी देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन का वजन 225 ग्राम हो सकता है। फोन तीन कलर ऑप्शन- ओरिजिनल टाइटेनियम, डीप ब्लैक और गोल्डन ऑरेंज में आ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:180 दिन में एक बार कराएं मोबाइल रिचार्ज, 30GB ज्यादा डेटा, 19 ओटीटी ऐप फ्री

ओप्पो के इस फोन की टक्कर ऑनर मैजिक V6 से हो सकती है। यह फोन 2 से 5 मार्च तक चलने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च होगा। चीन में इसकी एंट्री इसी के साथ हो सकती है। दोनों फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ आ सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।