अब ₹20,500 सस्ता मिल रहा Samsung का प्रीमियम S-सीरीज फोन, 60 हजार में हुआ था लॉन्च get rs 20,500 off on samsung galaxy s24 fe 5g phone via amazon, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

अब ₹20,500 सस्ता मिल रहा Samsung का प्रीमियम S-सीरीज फोन, 60 हजार में हुआ था लॉन्च

 Samsung Galaxy S24 FE 5G फोन इस Amazo पर सीधे 20,500 रुपये सस्ता मिल रहा है। लॉन्च के समय, इसकी कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 59,999 रुपये थी। अगर आप भी सैमसंग का प्रीमियम फोन हजारों रुपये कम में खरीदना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए है

Sun, 5 April 2026 09:47 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
अब ₹20,500 सस्ता मिल रहा Samsung का प्रीमियम S-सीरीज फोन, 60 हजार में हुआ था लॉन्च

नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, तो Samsung का यह फ्लैगशिप फोन आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज का एक पॉपुलर मॉडल इस समय बिना किसी सेल के ही अपने लॉन्च प्राइस से करीब 21,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy S24 FE 5G की। बता दें कि लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 60 हजार रुपये थी। फोन में गैलेक्सी AI फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, फोन में दमदार कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर भी है। चलिए डिटेल में बताते हैं इस पैसा वसूल डील के बारे में सबकुछ...

लॉन्च के समय इतनी थी कीमत

भारत में लॉन्च के समय, Samsung Galaxy S24 FE की कीमत इसके 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 59,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 65,999 रुपये थी। इसे ब्लू, ग्रेफाइट और मिंट कलर में लॉन्च किया गया था। यहां हम आपको 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रहे ऑफर के बारे में बता रहे हैं। अन्य कलर वेरिएंट भी अलग-अलग डिस्काउंट पर मिल रहे हैं।

samsung galaxy s24 fe 5g
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुश हो जाएंगे Samsung फैन्स, S26 सीरीज में आ रहा नया स्मार्टफोन, देखें खासियत

दरअसल, अमेजन पर 128GB स्टोरेज का ग्रेफाइल कलर वेरिएंट वर्तमान में केवल 39,499 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। यानी फोन अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 20,500 रुपये कम में मिल रहा है। फोन पर कोई खास बैंक ऑफर तो नहीं है, लेकिन अमेजन इस फोन पर 36,400 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर की पेशकश कर रहा है। एक्सचेंज बोनस की वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करती है। हालांकि, आपको यह सलाह दी जाती है कि खरीदारी करने से पहले ऑफर्स की डिटेल अच्छी तरह से चेक कर लें।

चलिए एक नजर डालते हैं Samsung Galaxy S24 FE 5G की खासियत

फोन डुअल (नैनो) सिम सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी प्लस (1080x2340 पिक्सेल) डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। फोन एक्सीनॉस 2400e चिपसेट से लैस है। फोन को दो अलग-अलग स्टोरेज - 128GB और 256GB ऑप्शन में लॉन्च किया गया है और दोनों में ही स्टैंडर्ड 8GB रैम मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आ रहा OnePlus का ऑलराउंडर फोन, इसमें 9000mAh की तगड़ी बैटरी, इतनी होगी कीमत

फोटोग्राफी के लिए, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके साथ ही 3x ऑप्टिकल जूम के साथ OIS के साथ 8-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो शूटर और अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 12-मेगापिक्सेल का सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 10-मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन में Galaxy AI फीचर का सपोर्ट दिया गया है, जिसमें सर्किल टू सर्च, लाइव ट्रांसलेट, नोट असिस्ट, इंटरप्रेटर मोड और कंपोजर जैसे फीचर्स शामिल हैं।

फोन में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4700mAh बैटरी है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। सेफ्टी के लिए, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और सैमसंग के नॉक्स वॉल्ट है। 213 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 162.0x77.3x8.0 एमएम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।