पूरे एक साल फ्री मिलेगा Gemini App Pro सब्सक्रिप्शन, 56 देशों में सुविधा gemini app pro one year free subscription for college students in these 56 countries, Gadgets Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़gemini app pro one year free subscription for college students in these 56 countries

पूरे एक साल फ्री मिलेगा Gemini App Pro सब्सक्रिप्शन, 56 देशों में सुविधा

Gemini App Pro One Year Free: गूगल ने अपने यूजर्स को एक शानदार तोहफा दिया है। एक्स के जरिए, गूगल के वाइस प्रेसिडेंट जोश वुडवर्ड ने कॉलेज के छात्रों के लिए Gemini App Pro के एक साल के फ्री सब्सक्रिप्शन की घोषणा की है। यह अब 56 देशों के यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तानSat, 18 Oct 2025 03:40 PM
share Share
Follow Us on
पूरे एक साल फ्री मिलेगा Gemini App Pro सब्सक्रिप्शन, 56 देशों में सुविधा

Gemini App Pro One Year Free: गूगल ने अपने यूजर्स को एक शानदार तोहफा दिया है। एक्स के जरिए, गूगल के वाइस प्रेसिडेंट जोश वुडवर्ड ने कॉलेज के छात्रों के लिए Gemini App Pro के एक साल के फ्री सब्सक्रिप्शन की घोषणा की है। यह अब 56 देशों के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। लेकिन गौर करने वाली वाली बात यह है कि 56 देशों की लिस्ट में भारत शामिल नहीं है। किन देशों में मिलेगी सुविधा और कौन से स्टूडेंट्स कर सकते हैं अप्लाई, डिटेल में जानिए सबकुछ...

कॉलेज के छात्रों के लिए जेमिनी ऐप प्रो का 1 साल का सब्सक्रिप्शन फ्री, 56 देशों में सुविधा:

शेयर की गई जानकारी के अनुसार, दुनियाभर के कॉलेज के छात्र (18 वर्ष और उससे अधिक आयु के) जेमिनी ऐप प्रो का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन प्राप्त कर सकेंगे। इस सब्सक्रिप्शन के जरिए यूजर्स तुरंत स्टडी गाइड और फ्लैशकार्ड बना सकेंगे और इस तरह आसानी से अपना होमवर्क कर सकेंगे। इसके अलावा, 2TB गूगल स्टोरेज, रिसर्च के लिए नोटबुकएलएम और वीडियो बनाने के लिए फ्लो बाय गूगल भी सब्सक्रिप्शन का हिस्सा हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 56 देशों के कॉलेज छात्र इसका उपयोग कर सकते हैं। किन देशों में मिल रही सुविधा, नीचे देखें लिस्ट:

  • अर्जेंटीना
  • ऑस्ट्रेलिया
  • ऑस्ट्रिया
  • बांग्लादेश
  • बेल्जियम
  • बोलीविया
  • बुल्गारिया
  • कनाडा
  • चिली
  • चेक गणराज्य
  • डेनमार्क
  • डोमिनिकन गणराज्य
  • इक्वाडोर
  • मिस्र
  • अल साल्वाडोर
  • फिनलैंड
  • फ्रांस
  • जर्मनी
  • घाना
  • ग्रीस
  • ग्वाटेमाला
  • हंगरी
  • इराक
  • इजराइल
  • इटली
  • जॉर्डन
  • केन्या
  • मलेशिया
  • मेक्सिको
  • मोरक्को
  • नीदरलैंड
  • निकारागुआ
  • नाइजीरिया
  • पाकिस्तान
  • पेरू
  • फिलीपींस
  • पोलैंड
  • पुर्तगाल
  • रोमानिया
  • रवांडा
  • सऊदी अरब
  • सिंगापुर
  • दक्षिण अफ्रीका
  • स्पेन
  • श्रीलंका
  • स्वीडन
  • स्विट्जरलैंड
  • ताइवान
  • थाईलैंड
  • तुर्की
  • यूक्रेन
  • संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
  • यूनाइटेड किंगडम (यूके)
  • वेनेजुएला
  • वियतनाम
  • जिम्बाब्वे

हाल ही में गूगल ने Google One दिवाली ऑफर की घोषणा की गई है, जिससे तहत चुनिंदा एयरटेल प्रीपेड यूजर्स 30GB फ्री Google One स्टोरेज का लाभ उठा सकेंगे। एयरटेल यूजर्स, एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से इस ऑफर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, गूगल ने देश के पहले फुल-स्टैक AI हब की स्थापना के लिए भारतीय बाजार में अपने अब तक के सबसे बड़े 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की भी घोषणा की है।

जोश वुडवर्ड का ट्वीट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें