95 रुपये से शुरू रीचार्ज प्लान में OTT का मजा, Disney+ Hotstar और SonyLIV सब फ्री free OTT with recharge plans starting only from 95 rupees get Disney Plus Hotstar and SonyLIV too, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

95 रुपये से शुरू रीचार्ज प्लान में OTT का मजा, Disney+ Hotstar और SonyLIV सब फ्री

वोडाफोन आइडिया (Vi) की ओर से कई ऐसे रीचार्ज प्लान ऑफर किए जा रहे हैं, जिनके साथ कॉम्प्लिमेंटरी OTT सब्सक्रिप्शन मिलता है। खास बात यह है कि आप केवल 95 रुपये से शुरू हो रहे प्लान्स के साथ फ्री OTT का मजा ले सकते हैं।

Wed, 14 Aug 2024 04:21 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
95 रुपये से शुरू रीचार्ज प्लान में OTT का मजा, Disney+ Hotstar और SonyLIV सब फ्री

भारतीय टेलिकॉम मार्केट में बढ़ रही प्रतिस्पर्धा का सीधा फायदा यूजर्स को कम कीमत में अच्छे बेनिफिट्स के तौर पर मिल रहा है। Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) तीनों कंपनियां अपने कई प्रीपेड प्लान्स के साथ फ्री OTT सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही हैं। इनमें से Vodafone Idea (Vi) के पास तो केवल 95 रुपये से शुरू होने वाले OTT प्लान्स भी शामिल हैं। हम इन प्लान्स की लिस्ट आपके लिए लेकर आए हैं, जो सबसे सस्ते में 3 महीने तक OTT बेनिफिट्स दे रहे हैं।

Vi का 95 रुपये वाला OTT प्लान

वोडाफोन आइडिया यूजर्स के लिए सबसे सस्ता OTT प्लान केवल 95 रुपये है। इससे रीचार्ज करने पर 4GB एक्सट्रा डाटा मिलता है और 14 दिनों के वैलिडिटी पीरियड में इसे यूज किया जा सकता है। यह प्रीपेड प्लान 28 दिनों के लिए SonyLIV का ऐक्सेस देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 से ज्यादा OTT सब्सक्रिप्शन एकदम FREE, केवल Airtel यूजर्स के पास मौका

Vi का 151 रुपये वाला OTT प्लान

यह भी एक डाटा ओनली प्लान है और इससे रीचार्ज करने पर 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 4GB एक्सट्रा डाटा मिल जाता है। साथ ही इससे रीचार्ज करने के बाद पूरे 3 महीनों के लिए Disney+ Hotstar का कॉम्प्लिमेंटरी ऐक्सेस दिया जा रहा है।

Vi का 169 रुपये वाला OTT प्लान

अगर वोडाफोन-आइडिया सब्सक्राइबर्स को 8GB एक्सट्रा डाटा का फायदा चाहिए तो वे 169 रुपये के प्लान से रीचार्ज कर सकते हैं। यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। साथ ही इससे रीचार्ज करने पर पूरे 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar का OTT सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 दिनों के लिए FREE में WiFi दे रहा है Jio, खास ऑफर के साथ ऐसे मिलेगा फायदा

ध्यान रहे, इन प्लान्स के साथ रीचार्ज करने के लिए ऐक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है क्योंकि इनके साथ कॉलिंग या SMS जैसे कोई बेनिफिट्स नहीं मिलते और ये डाटा ओनली प्लान हैं। जिन यूजर्स को अतिरिक्त डाटा के साथ OTT का मजा चाहिए, वे कभी भी इन सस्ते प्लान्स से रीचार्ज कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।