FREE में चाहिए Netflix का मजा? इस सबसे सस्ते प्लान से करें रीचार्ज; डाटा और कॉलिंग भी Free netflix subscription with this cheapest prepaid plan offering daily data and calling, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

FREE में चाहिए Netflix का मजा? इस सबसे सस्ते प्लान से करें रीचार्ज; डाटा और कॉलिंग भी

एकदम फ्री में Netflix का सब्सक्रिप्शन चाहिए तो जियो की ओर से सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान से रीचार्ज करने पर डेली डाटा और SMS बेनिफिट्स के अलावा खास OTT बेनिफिट्स मिल जाते हैं।

Mon, 18 March 2024 05:44 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
FREE में चाहिए Netflix का मजा? इस सबसे सस्ते प्लान से करें रीचार्ज; डाटा और कॉलिंग भी

Netflix पर वेब सीरीज, शोज और मूवीज देखनी हैं लेकिन आपके पास सब्सक्रिप्शन नहीं है तो अलग से खर्च करने की जरूरत नहीं है। भारत में उपलब्ध OTT सेवाओं में से नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन सबसे महंगा है और ढेरों यूजर्स इसके लिए अलग से फीस नहीं चुकाना चाहते। अच्छी बात यह है कि टेलिकॉम कंपनियां चुनिंदा प्लान्स से रीचार्ज करने की स्थिति में Netflix सब्सक्रिप्शन एकदम Free में ऑफर कर रही हैं।

फ्री में नेटफ्लिक्स का कंटेंट देखने का विकल्प जिस सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान के साथ मिल रहा है, वह सबसे बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो की ओर से ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा दूसरी किसी कंपनी का इतना सस्ता प्रीपेड प्लान Netflix सब्सक्रिप्शन नहीं ऑफर करता। इस प्लान में डेली डाटा और SMS के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स भी मिलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब स्मार्ट टीवी पर Free में देखें Amazon Prime, ऐसे पाएं 20 से ज्यादा OTT का मजा

Jio का सबसे सस्ता Netflix प्लान

रिलायंस जियो के इस प्रीपेड प्लान की कीमत 1,099 रुपये रखी गई है और यह 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में पूरे वैलिडिटी पीरियड के दौरान रोज 2GB डेली डाटा मिलता है। इस तरह कुल 168GB डाटा इस प्लान में मिल जाता है। इसके अलावा सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग का विकल्प भी यह प्लान ऑफर करता है।

रोज 100 SMS भेजने का विकल्प भी इस प्लान के साथ दिया जा रहा है। इससे रीचार्ज करने पर 84 दिनों के लिए Netflix (Mobile) सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। यानी कि मोबाइल डिवाइसेज और टैबलेट स्क्रीन पर ऐप के जरिए फ्री में Netflix कंटेंट देखा जा सकता है। यह प्लान Jio ऐप्स (जैसे- JioTV, JioCinema और JioCloud) का ऐक्सेस भी ऑफर कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार ने ब्लॉक किए 18 OTT प्लेटफॉर्म; आप भी तो नहीं कर रहे थे इस्तेमाल? लिस्ट

एलिजिबल यूजर्स को इस प्लान से रीचार्ज की स्थिति में अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा दिया जा रहा है और उनके लिए डेली डाटा लिमिट लागू नहीं होती। इसके लिए क्षेत्र में जियो की 5G सेवा और यूजर्स के पास 5G स्मार्टफोन जरूर होना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।