Vi का सिम है तो Free मिलेगा Netflix, कंपनी ने दिया अब तक का सबसे बड़ा तोहफा free netflix subscription prepaid plans by vodafone idea launched here are the details, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Vi का सिम है तो Free मिलेगा Netflix, कंपनी ने दिया अब तक का सबसे बड़ा तोहफा

वोडाफोन-आइडिया (Vi) की ओर से दो प्रीपेड प्लान्स के साथ Free नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। कंपनी इन दोनों ही प्लान्स से रीचार्ज करने की स्थिति में Netflix Basic का फायदा फ्री में दे रही है।

Thu, 30 May 2024 03:35 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दु्स्तान
share
Vi का सिम है तो Free मिलेगा Netflix, कंपनी ने दिया अब तक का सबसे बड़ा तोहफा

भारतीय टेलिकॉम मार्केट की तीन सबसे बड़ी कंपनियों में से एक Vodafone-Idea (Vi) की ओर से अब तक 5G रोलआउट नहीं किया गया है। ऐसे में इसके सामने अपना यूजरबेस बचाकर रखने की चुनौती है। यही वजह है कि Vi खास ऑफर्स का फायदा अपने प्लान्स के साथ दे रहा है और अब दो ऐसे प्रीपेड प्लान्स लेकर आई है, जिनसे रीचार्ज करने पर Netflix का मजा फ्री में मिल रहा है।

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल दोनों अपने चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स के साथ Free Netflix सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहे थे, लेकिन Vi यूजर्स को किसी भी प्लान के साथ यह फायदा नहीं दिया जा रहा था। अब कंपनी ने एकसाथ दो प्रीपेड प्लान पेश कर दिए हैं, जिनमें Netflix का लुत्फ फ्री में उठाने का विकल्प यूजर्स को मिलेगा। इन प्लान्स में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Airtel का सिम है तो Netflix एकदम FREE, क्या आपको पता चला ये वाला जुगाड़?

998 रुपये वाला Vi फ्री Netflix प्लान

सब्सक्राइबर्स को इस प्लान से रीचार्ज करवाने पर 70 दिनों की वैलिडिटी का फायदा मिलता है और यह प्लान रोज 1.5GB डाटा ऑफर करता है। इस तरह कुल 105GB डाटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने का विकल्प मिल जाता है। इसके साथ Netflix Basic सब्सक्रिप्शन मिल रहा है, जिससे छोटी-बड़ी सभी स्क्रीन्स पर कंटेंट देखा जा सके।

ध्यान रहे, यह प्लान वोडाफोन-आइडिया के मुंबई और गुजरात सर्कल्स में 1,099 रुपये कीमत पर उपलब्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केवल 1 रुपये रोज में OTT का मजा देने लगा Jio, हिला पूरा मार्केट

1,399 रुपये वाला Vi फ्री Netflix प्लान

रोज 2.5GB डेली डाटा ऑफर करने वाले इस प्लान के साथ पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस तरह कुल 210GB डाटा इससे रीचार्ज करवाने पर मिलता है। इसके अलावा रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का विकल्प भी मिल जाता है। प्लान से रीचार्ज करने पर Netflix Basic सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है और मोबाइल से लेकर स्मार्ट टीवी स्क्रीन तक पर वीडियो स्ट्रीमिंग की जा सकती है।

प्लान के साथ फ्लैगशिप हीरो बेनिफिट्स मिलते हैं, जिनकी लिस्ट में Data Delight के साथ अतिरिक्त बैकअप डाटा और Night Binge के साथ रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा का ऐक्सेस मिलता है। इसके अलावा वीकेंड डाटा रोलओवर की सुविधा भी मिल जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।