अब Netflix सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं, फ्री में ऐसे मिलेगा OTT का मजा Free Netflix subscription for everyone with these recharge plans from Jio airtel and Vi, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

अब Netflix सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं, फ्री में ऐसे मिलेगा OTT का मजा

फ्री में नेटफ्लिक्स का मजा चाहते हैं तो आपको चुनिंदा प्लान्स का चुनाव करना चाहिए। Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) सभी की ओर से ऐसे खास प्लान ऑफर किए जा रहे हैं, जो फ्री नेटफ्लिक्स ऑफर करते हैं।

Thu, 7 Nov 2024 08:45 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
अब Netflix सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं, फ्री में ऐसे मिलेगा OTT का मजा

भारत की सबसे लोकप्रिय OTT सेवाओं में से एक Netflix का सब्सक्रिप्शन सबसे महंगा है। अगर आपको Netflix का कंटेंट देखना है तो इसके लिए रीचार्ज करना होगा और अलग से सब्सक्रिप्शन फीस देनी पड़ेगी। हालांकि, आप चाहें तो अपने मौजूदा नंबर पर खास रीचार्ज कर सकते हैं, जिनमें Netflix का कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस तरह आपको डेली डाटा और कॉलिंग के साथ फ्री में Netlfix का मजा मिलेगा।

Airtel का Free Netflix वाला रीचार्ज प्लान

अगर आपके पास एयरटेल का सिम है तो फ्री Netflix वाले प्लान के लिए आपको 1,798 रुपये से भुगतान करना होगा। इस प्लान के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और रोज 3GB डेली डाटा दिया जा रहा है। यह सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने का विकल्प देता है। इससे रीचार्ज करने पर Netflix Basic के अलावा Airtel Xstream सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा Apollo 24/7 का ऐक्सेस और फ्री हेलोट्यून्स भी मिल रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:200 रुपये से कम में 15 से ज्यादा OTT एकदम FREE, प्लान केवल 95 रुपये से शुरू

Jio के Free Netflix वाले रीचार्ज प्लान

रिलायंस जियो की ओर से दो प्लान्स के साथ Netflix सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। पहला प्लान 1,799 रुपये और दूसरा प्लान 1,299 रुपये का है। इनमें क्रम से 3GB डेली डाटा और 2GB डेली डाटा मिलता है। ये दोनों ही प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं और इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा रोज 100 SMS भेजने का विकल्प मिलता है। यूजर्स को 1,799 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज करने पर Netflix (Basic) और 1,299 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के साथ Netflix (Mobile) सब्सक्रिप्शन मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio, Airtel और Vi के वैल्यू रीचार्ज प्लान, सबसे सस्ते में सबसे लंबी वैलिडिटी

Vodafone Idea (Vi) का Free Netflix वाला रीचार्ज प्लान

वोडाफोन आइडिया (Vi) सब्सक्राइबर्स को 1,198 रुपये से रीचार्ज करने पर फ्री नेटफ्लिक्स का मजा मिलता है। यह प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें 2GB डेली डाटा के साथ सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS जैसे फायदे मिलते हैं। बाकी बेनिफिट्स की बात करें तो इससे रीचार्ज करने पर रातभर अनलिमिटेड डाटा, वीकेंड डाटा रोलओवर और डाटा डिलाइट्स जैसे फायदे मिलते हैं। यह प्लान Netflix (Basic) सब्सक्रिप्शन देता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।