Amazon Prime, Disney+ Hotstar और SonyLIV सब FREE, केवल एक रीचार्ज free amazon prime disney plus hotstar sonyliv and many OTT subscriptions with this postpaid plan, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Amazon Prime, Disney+ Hotstar और SonyLIV सब FREE, केवल एक रीचार्ज

टेलिकॉम ऑपरेटर वोडाफोन-आइडिया (Vi) की ओर से कई पोस्टपेड प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं। इनमें से 701 रुपये कीमत वाले प्लान के साथ Amazon Prime, Disney+ Hotstar और SonyLIV सभी का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है।

Mon, 1 April 2024 12:31 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान 
share
Amazon Prime, Disney+ Hotstar और SonyLIV सब FREE, केवल एक रीचार्ज

भारतीय मार्केट में टेलिकॉम कंपनियों की ओर से ढेरों ऐसे प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं, जिनके साथ अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल जाता है। वहीं वोडाफोन-आइडिया के पोस्टपेड प्लान्स की लिस्ट में मौजूद एक प्लान के साथ Amazon Prime, Disney+ Hotstar और SonyLIV जैसी ढेरों OTT सेवाओं का फायदा एकसाथ मिल जाता है और अनलिमिटेड डाटा तो मिल ही रहा है।

वोडाफोन-आइडिया (Vi) की ओर से देशभर में पोस्टपेड सेवाओं का फायदा करोड़ों सब्सक्राइबर्स को दिया जा रहा है। अगर आपका मंथली बजट 900 रुपये के करीब है तो आप 701 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज कर सकते हैं। टैक्स के साथ इसके लिए करीब 900 रुपये का भुगतान करना होगा। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की लिस्ट में अनलिमिटेड डाटा भी शामिल है और कोई FUP (फेयर यूजेस पॉलिसी) लिमिट नहीं लागू होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹150 से सस्ते प्लान में 12 OTT एकदम Free, जियो यूजर्स के पास कमाल का मौका

Vi का 701 रुपये कीमत वाला पोस्टपेड प्लान

वोडाफोन-आइडिया (Vi) के 701 रुपये कीमत वाले पोस्टपेड प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में सभी यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा मिलेगा। इसके अलावा हर महीने 3000 SMS भेजने का विकल्प भी मिलता है। अनलिमिटेड हाई-स्पीड डाटा भी यूजर्स को मिलता है और कोई FUP लिमिट लागू ना होने के चलते, यह डाटा खत्म होने का सवाल ही नहीं उठता।

प्लान में मिल जाते हैं ये एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स

Vi के 701 रुपये कीमत वाले प्लान में ढेरों एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। ढेरों OTT सेवाओं के अलावा Hungama Music के साथ यूजर्स Ad-free म्यूजिक सुन सकते हैं। इसके अलावा Vi Movies & TV के अलावा Vi Games का फायदा भी मिल जाता है। प्लान में मिल रहे बेनिफिट्स की बात करें तो OTT से लेकर एंटीवायरस सिक्योरिटी तक इसमें दी गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब स्मार्ट टीवी पर Free में देखें Amazon Prime, ऐसे पाएं 20 से ज्यादा OTT का मजा

रीचार्ज करने पर 6 महीने के लिए Amazon Prime, 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile, 1 साल के लिए SonyLIV और 1 साल के लिए SunNXT का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। साथ ही Swiggy One, EazyDiner और EaseMyTrip का ऐक्सेस 1 साल के लिए दिया जा रहा है। Norton Mobile Security का कवर भी 1 साल के लिए मिल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।