125W की फास्ट चार्जिंग वाले Motorola फोन पर ₹3500 तक की छूट, 18 दिसंबर तक मौका flipkart super value days up to rupees 3500 off on motorola edge 50 pro 5g, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

125W की फास्ट चार्जिंग वाले Motorola फोन पर ₹3500 तक की छूट, 18 दिसंबर तक मौका

फ्लिपकार्ट की सुपर वैल्यू डेज सेल में मोटोरोला एज 50 प्रो बेस्ट डील में मिल रहा है। इसे आप 3500 रुपये तक के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी कैशबैक और एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। यह सेल 18 दिसंबर तक चलेगी। आइए जानते हैं डीटेल।

Mon, 16 Dec 2024 09:44 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
125W की फास्ट चार्जिंग वाले Motorola फोन पर ₹3500 तक की छूट, 18 दिसंबर तक मौका

मोटोरोला के फैन हैं और पावरफुल परफॉर्मेंस वाला फोन लेने की सोच रहे हैं, तो Motorola Edge 50 Pro 5G आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। खास बात है कि फ्लिपकार्ट पर चल रही सुपर वैल्यू डेज सेल में आप इसे बेस्ट डील में खरीद सकते हैं। 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 31,999 रुपये है। 18 दिसंबर तक चलने वाली इस धमाकेदार सेल में आप इसे 3500 रुपये तक के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

फोन खरीदने के लिए अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करेंगे, तो आपको 5 पर्सेंट का कैशबैक मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर में आप इसकी कीमत को 31,300 रुपये तक कम कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

फ्लिपकार्ट सेल

मोटोरोला एज 50 प्रो के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 6.7 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें कंपनी दिया गया डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹7 हजार सस्ता हुआ 100W की चार्जिंग वाला वनप्लस फोन, 17 दिसंबर तक बंपर सेल

इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल और एक 10 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस शामिल है। फोन में कंपनी सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 125W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की खास बात है कि यह 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। ऐंड्रॉयड 14 ओएस पर काम करने इस फोन में कंपनी IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट रेटिंग भी दे रही है।

(Photo: Stuff India)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।