नया Smart TV खरीदने का बड़ा मौका, डिस्काउंट के बाद ₹7000 से कम हुई कीमत Flipkart is offering smart TV under 7000 rupees after discount in special sale, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

नया Smart TV खरीदने का बड़ा मौका, डिस्काउंट के बाद ₹7000 से कम हुई कीमत

नया स्मार्ट टीवी छूट पर खरीदने का मौका ग्राहकों को Flipkart पर मिल रहा है। ग्राहक ब्रैंडेड टीवी को 7000 रुपये से भी कम कीमत पर ऑर्डर कर सकते हैं और इसपर खास ऑफर्स मिल रहे हैं।

Fri, 18 Oct 2024 04:51 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
नया Smart TV खरीदने का बड़ा मौका, डिस्काउंट के बाद ₹7000 से कम हुई कीमत

कम कीमत पर बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV खरीदना चाहते हैं तो ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart का रुख कर सकते हैं। यहां खास डिस्काउंट्स के चलते 7000 रुपये से कम के स्पेशल ऑफर पर इसे खरीदा जा सकता है। ऑफर का फायदा टेक ब्रैंड Daiwa के Smart TV मॉडल पर मिल रहा है। यह टीवी पावरफुल स्पीकर्स के साथ आता है और इसमें आईकेयर मोड भी दिया गया है।

फ्रेमलेस डिजाइन वाले बड़े स्मार्ट टीवी में कई OTT ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है, जिनकी लिस्ट में SonyLIV से लेकर ZEE5 और Amazon Prime Video वगैरह शामिल हैं। आप मोबाइल डिवाइसेज की स्क्रीन टीवी पर मिरर कर सकते हैं और इसके लिए इसमें Apple AirPlay और Miracast का सपोर्ट मिलता है। टीवी में 7 पिक्चर मोड्स और 5 अलग-अलग साउंड मोड्स मिलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹10 हजार से कम में आएगा Redmi A4 5G, नए फोन में Qualcomm का पावरफुल चिप

इन ऑफर्स के साथ सस्ते में खरीदें Smart TV

Daiwa Smart TV 2024 Edition (D32H1COC) को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर 6,999 रुपये के स्पेशल प्राइस पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank Credit Card से भुगतान करते हैं तो 5 प्रतिशत कैशबैक का फायदा मिलेगा। इस तरह आप आसानी से 7000 रुपये से कम कीमत पर Smart TV खरीद सकते हैं।

ऐसे हैं Daiwa Smart TV के स्पेसिफिकेशंस

स्मार्ट टीवी में 32 इंच का डिस्प्ले HD Ready (1366x786 पिक्सल) रेजॉल्यूशन के साथ दिया गया है और यह 60Hz डिस्प्ले फ्रेमलेस डिजाइन के साथ मिलता है। पावरफुल ऑडियो आउटपुट के लिए इसमें 20W क्षमता वाले स्पीकर्स दिए गए हैं। यह स्मार्ट टीवी Linux पर आधारित सॉफ्टवेयर पर काम करता है और इसमें Waterfall launcher दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 हजार रुपये में Xiaomi का 43 इंच वाला Smart TV, गजब है यह Amazon डील

कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इसमें दो HDMI पोर्ट्स और दो USB पोर्ट्स दिए गए हैं और WiFi कनेक्टिविटी तो मिलती ही है। इस स्मार्ट टीवी को भारत में मैन्युफैक्चर किया गया है और इसपर सालभर की वारंटी मिल रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।