ब्लैक फ्राइडे सेल में सैमसंग के इस 5G फोन के लिए मची लूट, लॉन्च प्राइस से 14937 रुपये कम हुई कीमत flipkart black friday sale Samsung Galaxy A55 5G base variant is now rupees 14937 cheaper from original price, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

ब्लैक फ्राइडे सेल में सैमसंग के इस 5G फोन के लिए मची लूट, लॉन्च प्राइस से 14937 रुपये कम हुई कीमत

सैमसंग का फोन लेने की सोच रहे हैं, तो 28 नवंबर तक चलने वाली ब्लैक फ्राइडे में आपके लिए बंपर डील है। यह डील Galaxy A55 5G के बेस वेरिएंट पर दी जा रही है, जिसमें आप इसे लॉन्च प्राइस से करीब 15 हजार रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं।

Tue, 25 Nov 2025 06:27 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
ब्लैक फ्राइडे सेल में सैमसंग के इस 5G फोन के लिए मची लूट, लॉन्च प्राइस से 14937 रुपये कम हुई कीमत

फ्लिपकार्ट की ब्लैक फ्राइडे सेल में स्मार्टफोन्स पर ताबड़तोड़ डील दी जा रही है। वहीं, अगर आप सैमसंग का फोन लेने की सोच रहे हैं, तो 28 नवंबर तक चलने वाली इस सेल में आपके लिए एक बंपर डील है। यह धमाकेदार डील Samsung Galaxy A55 5G के बेस वेरिएंट (ऑसम आइसब्लू) पर दी जा रही है। लॉन्च से समय 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये थी। फ्लिपकार्ट पर यह फोन पर 14937 रुपये सस्ते में मिल रहा है।

यानी आप इस फोन को 25,062 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर 5 पर्सेंट का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी A55 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

फोन में आपको 6.6 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ दिया गया है। फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी Exynos 1480 चिपसेट दे रही है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट मौजूद है। सैमसंग का यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है, 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:200MP के कैमरा वाले नए वॉटरप्रूफ फोन लॉन्च, मिलेगी 8000mAh की दमदार बैटरी

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। यह फोन IP67 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है। आपको इस फोन में डॉल्बी ऐटमॉस भी मिलेगा, जो साउंड क्वॉलिटी को जबर्दस्त बना देता है। फोन दो कलर ऑप्शन- ऑसम आइसब्लू और ऑसम नेवी में आता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।